छत्तीसगढ़

CG- लाखों का गांजा जब्त : पुलिस को चकमा देने रची ऐसे साजिश, सुनकर उड़ जाएंगे आपके भी होश

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ऑपरेशन निश्चय के तहत एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने मालवाहक आयशर माजदा ट्रक से 77.620 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। मामले में महाराष्ट्र के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त गांजे, ट्रक और मोबाइल फोन सहित कुल 48 लाख 95 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक गेरुआ रंग के आयशर माजदा प्रो 3019 ट्रक (क्रमांक MH 45 AE 9708) में गांजा लेकर तस्कर ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना सिंघोड़ा पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर ग्राम रेहटीखोल के पास नाकेबंदी की। कुछ देर बाद मुखबिर के बताए हुलिए का ट्रक वहां पहुंचा। पुलिस ने वाहन को रोककर तलाशी ली तो उसके डाले में रखी तीन बोरियों से गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजा ओडिशा के सोनपुर जिले से लोड कर महाराष्ट्र के शोलापुर जिले ले जा रहे थे।

पुलिस ने ट्रक से कुल 77.620 किलोग्राम गांजा जब्त किया, जिसकी कीमत 38 लाख 81 हजार रुपये आंकी गई है। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल आयशर माजदा ट्रक की कीमत 10 लाख रुपये और दो मोबाइल फोन की कीमत 14 हजार रुपये बताई गई है। इस तरह कुल 48 लाख 95 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

गणेश शिंदे (35 वर्ष), निवासी आवडी, थाना मोहड, जिला शोलापुर, महाराष्ट्र।
रविराज बालू सुडके (19 वर्ष), निवासी भिकवडी आडगांव, थाना विट्टा, जिला सांगली, महाराष्ट्र।

दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिंघोड़ा में अपराध क्रमांक 142/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B)(II)(C) में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर गांजा उपलब्ध कराने वाले स्रोत और इसे खरीदने वाले लोगों की तलाश कर रही है। साथ ही तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है, ताकि इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button