छत्तीसगढ़

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में 47 VIP नेताओं की सुरक्षा खत्म, देखें पूरी लिस्ट…!!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद समाप्त होने के बाद राज्य सरकार ने वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। गृह विभाग की प्रोटेक्शन रिव्यू कमेटी के निर्णय के बाद बस्तर संभाग के 47 वीआईपी नेताओं की सुरक्षा पूरी तरह समाप्त कर दी गई है। वहीं प्रदेश के 100 से अधिक नेताओं की सुरक्षा में कटौती की गई है। इस संबंध में आज गृह विभाग ने आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के मुताबिक छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री केदार कश्यप, कोंटा विधायक कवासी लखमा, नारायणपुर के पूर्व विधायक चंदन कश्यप, दंतेवाड़ा की पूर्व विधायक देवती कर्मा, बस्तर के पूर्व लोकसभा सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, दंतेवाड़ा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छबिन्द्र कर्मा, महासमुंद में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर आशीष कर्मा और दिवंगत महेंद्र कर्मा के पुत्र दिव्यराज कर्मा को अब Z+ से Z श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय की सुरक्षा भी घटाई गई है। उन्हें अब Z से Y+ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।

देखें पूरी लिस्ट…

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button