छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, जानिए कब से शुरू होंगे एग्जाम…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) द्वारा वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षाओं की प्रायोगिक परीक्षा और प्रायोजना कार्य की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। मंडल के अनुसार, प्रायोगिक परीक्षाओं एवं प्रायोजना कार्य का आयोजन 1 जनवरी 2027 से 20 जनवरी 2027 तक किया जाएगा।

इस अवधि में संबंधित विद्यालयों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं और प्रायोजना कार्य संपन्न कराए जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने छात्रहित को ध्यान में रखते हुए इस सूचना को समाचार पत्रों में निःशुल्क प्रकाशित करने का अनुरोध किया है, ताकि सभी विद्यार्थी समय रहते परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त कर सकें।

हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी के विद्यार्थियों के लिए जरूरी सूचना है कि वे अपनी प्रायोगिक परीक्षा एवं प्रायोजना कार्य की तैयारी समय पर पूरी रखें तथा विस्तृत जानकारी के लिए अपने विद्यालय से संपर्क करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button