अन्य खबरेंराष्ट्रीय

समाज में अपने पैर पसार रहा ‘वाइफ स्वैपिंग’

पाश्चात्य देशों की देखा-देखी भारत में भी अब स्विंगर्स यानी ऐसे दंपति, जो यौन-संबंधों के लिए आपस में पति या पत्नी की अदला-बदली करते हैं, की घटनाएं और इनकी संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। इसे खुली उन्मुक्त भाषा में वाइफ स्वैपिंग के नाम से जाना जा रहा है। इस सामाजिक दुष्कर्म के तहत लोग अपनी पत्नी को दूसरे पुरुष के साथ संबंध बनाने की छूट देते हैं। इसमें पति-पत्नी दोनों की सहमती रहती है। यह एक सामाजिक चिंता है। अनेक शहरों के बड़े-बड़े होटलों में पाॢटयों की आड़ में यह खेल खुलेआम खेला जाता है। समाज में ऐसे लोगों की पहचान आसानी से की जा सकती है। आमतौर पर ये पार्टियों में शिरकत करते हैं। पार्टी में अगर कोई अन्य पुरुष उसकी पत्नी में रुचि लेता है तो वह उसकी परवाह नहीं करता बल्कि ऐसे लाग पत्नी को दूसरे पुरुषों को आकर्षित करने के लिए प्रेरित करते हैं। समलैंगिक की तरह ऐसे कपल अपनी तरह की सोच वाले कपल को आसानी से पहचान लेते हैं। उनकी बॉडी लैंग्वेज और व्यवहार आम कपल से बहुत अलग होता है।

आकर्षण और सुंदरता पर निर्भर यह फूहड़ व्यवस्था दिनों-दिन अपने पैर पसारती जा रही है। हर वाइफ स्वैपिंग के कांड में कहीं पर मर्द तो कहीं पर औरत को अपनी यौन प्यास बुझानी होती है और इस हवस के बीच प्यार तो जैसे गायब ही हो गया है। 
समाज शास्त्रियों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है कि आज मर्दों के साथ-साथ औरतें भी इस खेल में रुचि ले रही हैं। आखिर लोग ऐसा क्यों करते हैं? इसके पीछे उनकी क्या मानसिकता होती है? क्या आने वाले दिनों में यह खेल देश के हर 
कोने में पैर पसार लेगा? इस पर गहन चिंतन होना चाहिए।

मनोवैज्ञानिक कहते हैं कि भले ही वाइफ स्वैपिंग समाज में अपनी जगह बना रहा है लेकिन यह रिश्तों के लिए सुनामी से कम नहीं है। इन दिनों एडवैंचर और मजे के लिए अप्राकृतिक सैक्स करने की प्रवृत्ति लोगों में बढ़ रही है। ऐसे लोग लीक से हटकर सैक्स की इच्छा की पूर्ति के लिए वाइफ स्वैपिंग जैसे कार्य करने के लिए प्रेरित होते हैं। मनोविज्ञान कहता है कि कुछ लोग लंबे समय तक एक पार्टनर के साथ रह कर भी बोर हो जाते हैं।  

कड़वा सच है कि हमारे आस-पास दिन-प्रति-दिन लम्पटता बढ़ रही है। इसके लिए हमारे बीच में मौजूद कथित लिबरल्स, मॉडन्र्स, मैन्स इगोसिस्ट, फैमिनिस्ट भी कुछ हद तक जिम्मेदार हैं। भारत जैसे संस्कृति से परिपूर्ण देश में इस चलन का जन्म होने का प्रमुख कारण देखा-देखी भी है, इंटरनैट और इंटरनैट में मिलने वाली वाइफ स्वैपिंग की सूचनाओं के साथ-साथ, पश्चिमी देशो में हो रही गतिविधियों का अनुसरण भी हमारे परिवेश में वाइफ स्वैपिंग को बढ़ावा दे रहा है। कुल मिला कर भारतीय सामाजिक परिवेश में विवाह एक ऐसी सम्मानजनक व्यवस्था रही है, जो महिला और पुरुष को आजीवन एक-दूसरे से जोड़कर रखती है। परंतु अब सब कुछ क्यों बदल रहा है? ऐसे हालातों में केवल अपनी शारीरिक भोग-विलास से संबंधित अनैतिक इच्छाओं को पूरा करने के लिए अपने जीवन साथी की अदला-बदली करना सर्वदा निंदनीय और घृणित सामाजिक कृत्य ही माना जाएगा।-डा. वरिन्द्र भाटिया

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button