‘ओम’ के लिए साई पल्लवी ने कटवाए लंबे बाल, नया लुक देख मां ने झट से काट दिया फोन

एक्ट्रेस साई पल्लवी एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘ओम: चैप्टर 1-उधिराम : द ब्लड वुड’ में आईपीएस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगी. एक्ट्रेस ने बताया कि फिल्म में नित्या रेड्डी के किरदार के लिए बाल कटवाने के फैसले से उनकी मां नाराज हो गई थीं.
हाल ही में एक पॉडकास्ट में साई पल्लवी और डायरेक्टर राजकुमार पेरियासामी ने खुलासा किया कि फिल्म ‘ओम: चैप्टर 1 – उधिराम : द ब्लड वुड’ में आईपीएस अधिकारी का किरदार निभाने के लिए जब उन्होंने अपने लंबे बाल कटवाए, तो इसकी जानकारी उनकी मां को पहले से नहीं थी.
मां ने काट दिया वीडियो कॉल
एक्ट्रेस ने कहा, ‘बाल कटवाने के बाद सबसे पहले मैंने अपनी मां को वीडियो कॉल करके अपना नया लुक दिखाया था. छोटे बालों में मुझे देखकर मेरी मां बिल्कुल हैरान रह गईं और अचानक फोन (वीडियो कॉल) काट दिया. मां के कॉल काटने के कुछ देर बाद मेरे पिताजी का फोन आया. उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैंने कोई विग पहनी है. तब मैंने उन्हें समझाया कि यह फिल्म के किरदार की जरूरत के लिए ऐसा किया है.’
साई पल्लवी ने अपने किरदार को निभाने के पीछे की कहानी के बारे में बताते हुए कहा, ‘जब डायरेक्टर ने मुझे स्क्रिप्ट दी थी, तभी मैं सोच रही थी कि मैं इसे कैसे निभा पाऊंगी. डायरेक्टर राजकुमार ने मुझे आईपीएस ऑफिसर मेरिन जोसेफ की एक तस्वीर दिखाई और कहा कि मुझे वैसा ही लुक चाहिए. मैंने बताया कि उनके बाल छोटे हैं, तो डायरेक्टर ने मुझसे कहा कि अगर तुम अपने बाल कटवा लोगी, तो अच्छा लुक आ जाएगा.’
एक्ट्रेस ने आगे बताया कि डायरेक्टर ने उन्हें इस किरदार के बारे में इस तरह से समझाया कि उन्हें अपने बाल कटवाने में कोई मुश्किल नहीं आई. उन्होंने कहा, ‘वैसे तो मैं अपने बाल नहीं काटती लेकिन हमारे डायरेक्टर को इस तरह का लुक चाहिए था, तो मैंने बाल कटवा लिए.’
20 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म
आईपीएस अधिकारी नित्या रेड्डी की भूमिक असल में चर्चित आईपीएस अफसर मेरिन जोसेफ से प्रेरित है. राजकुमार पेरियासामी द्वारा डिरेक्टेड यह एक्शन थ्रिलर फिल्म 20 नवंबर को थिएटर में रिलीज होने के लिए तैयार है, जिसमें एक्ट्रेस के साथ धनुष, ममूटी और श्रीलीला भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे.



