अन्य राज्य

दिल्ली में बड़ा हादसा, 50 फीट गहरे सीवर के मैनहोल में गिरा 4 साल का बच्चा, 10 घंटे से रेस्क्यू जारी

 नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में एक 4 साल के बच्चे के सीवर के मैनहोल में गिरने की घटना सामने आई है। 10 घंटे से ज्यादा बीत जाने के बाद भी बच्चे का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

घटना बाहरी दिल्ली के रणहौला थाना इलाके की है। यहां नंगली विहार के पास दास गार्डन कॉलोनी के सामने मंगलवार को बच्चा दिल्ली जल बोर्ड के मैनहोल में गिर गया। मौके पर दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस, एनडीआरफ और DDMA सहित अन्य एजेंसियों के अलावा बीएसएफ की टीम भी मौजूद है।

ढक्कन टूटते ही नीचे गिरा बच्चा

बच्चे के पिता खुर्शीद आलम ने बताया कि मंगलवार दोपहर उनकी पत्नी शाहजहां दो बेटों को लेकर पार्क में आई थी। खेलने के दौरान सबसे छोटे बेटे इमरान को बाथरूम जाना था। वह नाले के साथ बनी चारदीवारी के बगल में बनी जगह पर पहुंच गया। सीवर के ऊपर फाइबर की सीट रखी हुई थी, लेकिन उस पर बैठते ही वह टूट गया और बच्चा सीवर के मैनहोल के अंदर गिर गया।

एनडीआरएफ भी रेस्क्यू में जुटी

बच्चे के मैनहोल में गिरते ही उसकी मां ने शोर मचाया, लोग पहुंचे। फिर कंट्रोल रूम को मंगलवार दोपहर 3:28 बजे सूचना दी गई। मौके पर तुरंत दिल्ली फायर सर्विस और दिल्ली पुलिस की टीम पहुंची। उसके बाद एनडीआरएफ और अन्य टीम को भी बुलाया गया। जनकपुरी, द्वारका, नजफगढ़, मोती नगर, ज्वालापुरी सहित कई स्टेशन से भी फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची।

मां का रो-रो कर हुआ बुरा हाल

देर रात तक बच्चे के बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया था। गहराई 50 फीट बताई जा रही है और नीचे पानी है। ऊपर से चौड़ाई मात्र दो से ढाई फीट है। लापता बच्चे की मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button