अंतर्राष्ट्रीय

होर्मुज में तनाव के बीच कुवैत का झंडा लगे टैंकर पर हमला, सभी 21 भारतीय बचाए गए

कुवैत सिटी। होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरते समय, कुवैत के झंडे वाले एक तेल टैंकर पर किसी अज्ञात चीज से हमला हुआ है। इस टैंकर पर 21 भारतीय नाविक सवार थे और सभी क्रू सदस्य सुरक्षित बताए गए हैं। केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने इस बात की पुष्टि की है।

मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच बुधवार, 21 अक्टूबर को ‘एम/टी अल दसमा’ (M/T Al Dasma) नामक इस जहाज पर हमला हुआ।

सभी 21 भारतीय सुरक्षित

सर्बानंद सोनोवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया, ’21 अक्टूबर को, होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरते समय कुवैत के झंडे वाले तेल टैंकर ‘एम/टी अल दसमा’ पर किसी अज्ञात चीज से हमला हुआ। इस पर सवार हमारे 21 भारतीय नाविकों सहित पूरा क्रू पूरी तरह सुरक्षित है।’

सर्बानंद सोनोवाल ने आगे बताया, ‘अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और क्रू की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जहाज प्रबंधन कंपनी के संपर्क में हैं।’

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button