जरा हट के

सिद्धू मूसेवाला जैसा स्टाइल, 2 साल के छोटे भाई ने थापी मारकर सिंगर के फैंस को कर दिया भावुक

Viral Video: सिद्धू मूसेवाला के 2 वर्षीय छोटे भाई शुभदीप सिंह सिद्धू का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कनाडा के टोरंटो में आयोजित दिवंगत सिंगर के पहले होलोग्राम शो के दौरान इस नन्हे बच्चे ने स्टेज पर मूसेवाला के मशहूर ‘थापी’ वाले अंदाज को हूबहू दोहराया. स्कॉटियाबैंक एरिना में चल रहे इस लाइव शो में यह नजारा देख वहां मौजूद माता-पिता बलकौर सिंह, चरण कौर और तमाम फैंस बेहद भावुक हो गए. 3D होलोग्राफिक तकनीक और मूसेवाला की असली आवाज के साथ शुरू हुए इस वर्ल्ड टूर की पहली ही रात इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई.

स्कॉटियाबैंक एरिना में था होलोग्राम शो

दरअसल, मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला का कनाडा के टोरंटो में 9 अक्टूबर को स्कॉटियाबैंक एरिना में होलोग्राम शो (Sidhu Moose Wala Hologram Show) आयोजित किया गया था. अब मूसेवाला के ‘साइन्ड टू गॉड’ होलोग्राम वर्ल्ड टूर की ओपनिंग नाइट के वीडियो वायरल हो रहे हैं. इस शो में सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता बलकौर सिंह और चरण कौर भी पहुंचे थे. इस दौरान उनके साथ 2 वर्षीय छोटे भाई छोटे सिद्धू भी स्टेज पर मौजूद थे.

होलोग्राम शो के वायरल वीडियो में सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई छाए हुए हैं. ‘छोटे सिद्धू’ ने शो के दौरान मूसेवाला के सिग्नेचर ‘थापी’ (जांघ पर हाथ मारने का मशहूर अंदाज़) को दोहराया. उनके माता-पिता बलकौर सिंह और चरण कौर भी वहां मौजूद थे.

लोग बोले- इतिहास रचा जा रहा है

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सिमरन कौर ने 10 अक्टूबर को सिद्धू मूसेवाला के होलोग्राम शो का वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उसने लिखा, “सिद्धू मूसेवाला का पहला होलोग्राम शो आज टोरंटो, कनाडा में हुआ. लाइव शो में छोटा सिद्धू असली सिद्धू की तरह ही अपने सिग्नेचर थाई स्टेप थापी कर रहे थे, हाथ ऊपर उठा रहे थे और गाने गा रहे थे. मैं बहुत भावुक हो गई. इतिहास रचा जा रहा है.”

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button