स्वास्थ्य

Singhara Benefits: सर्दियों का सुपरफ्रूट सिंघाड़ा! कितना खाएं, कब खाएं और किसे रखनी चाहिए सावधानी?

Singhara Health Benefits: ठंड की शुरुआत के साथ ही बाजार में मौसमी फल सिंघाड़े की आवक होने लगी है. बाहर से काले और हरे रंग वाला यह फल अंदर से दूध जैसा सफेद होता है. स्वाद में मीठा और कुरकुरा सिंघाड़ा खाने में जितना अच्छा लगता है, पोषण के लिहाज से भी उतना ही खास है. बाजार में 160 रुपए किलो के आस पास बिक रहा है. वहीं, इसमें मौजूद फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. वजन नियंत्रित रखने, पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने और शरीर को ऊर्जा देने के लिए इसका सेवन फायदेमंद हो सकता है.

खरगोन के आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. संतोष मौर्य (एमडी) बताते है कि,, सिंघाड़ा एक मौसमी फल है, जो मुख्य रूप से ठंड के मौसम में बाजार में मिलता है. यह पौष्टिक होने के साथ कई तरह से शरीर के लिए उपयोगी है. सर्दियों में खानपान में बदलाव के बीच इसे आहार में शामिल करना लाभकारी है. हालांकि, इसका सेवन व्यक्ति की पाचन क्षमता और स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर ही करना चाहिए.

पाचन तंत्र होगा मजबूत वजन भी घटेगा
सिंघाड़े में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है. उचित मात्रा में इसका सेवन करने से पेट साफ रहने और कब्ज की समस्या से राहत मिलती है. साथ ही जो लोग बड़ा वजन कम करने की कोशिश कर रहे उनके लिए सिंघाड़ा रामबाण माना जाता है. इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराते है. इससे भूख कम लगती है जिससे वजन नियंत्रित करने में सहायता मिलती है.

इन बीमारियों के लिए भी लाभकारी
सिंघाड़े में पोटेशियम जैसे खनिज पाए जाते हैं, जो शरीर में बल्ड प्रेसर को कंट्रोल रखने में मददगार है. इसके सेवन से हार्ट भी तंदुरुस्त रहता है. तो वही, सिंघाड़े में मौजूद कार्बोहाइड्रेट शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं. शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है. जबकि, कैल्शियम सहित अन्य पोषक तत्वों के कारण शरीर की हड्डियों और दांतों की मजबूती के लिए भी सिंघाड़ा अच्छे रिजल्ट देता है. शुगर एवं थायराइड में भी सिंघाड़ा का सेवन सीमित मात्रा में करना फायदेमंद रहता है.

कितनी मात्रा में खाएं सिंघाड़ा?
डॉ. मौर्य बताते है कि, सिंघाड़े का सेवन कितनी मात्रा में करना चाहिए यह व्यक्ति की पाचन क्षमता पर निर्भर करता है. सामान्य तौर पर करीब 100 ग्राम सिंघाड़ा खाया जा सकता है. जिन लोगों का पाचन अच्छा है, वे अपनी जरूरत और सहनशीलता के अनुसार मात्रा बढ़ा सकते हैं. अधिकतम 250 ग्राम तक सेवन करना कर सकते है.

खाने का सही तरीका भी जान लें
सिंघाड़े को अच्छी तरह धोकर खाना चाहिए. इसे उबालकर या पकाकर भी खाया जा सकता है. जिन लोगों की पाचन क्षमता कमजोर है, वे शुरुआत कम मात्रा से शुरू करें और परेशानी होने पर इसका सेवन रोक दें. भोजन के बाद इसे ज्यादा लाभकर माना जाता है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button