अन्य राज्य

अभी कहां हैं CJP नेता अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास? दिल्ली पुलिस ने दिया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली: 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन से पहले ही सीजेपी फाउंडर अभिजीत दिपके को दिल्ली पुलिस ने पकड़ लिया था। उनके साथ सीजेपी के को-कन्वीनर सौरव दास और प्रवक्ता आशुतोष रांका को भी दिल्ली पुलिस ने फ्लाइट के अंदर से ही हिरासत में ले लिया था। इसके बाद से लगातार ये सवाल उठ रहे थे कि आखिर दिपके, रांका और सौरव दास को कहां रखा गया है? अब दिल्ली पुलिस ने रविवार सुबह में इसकी जानकारी दी है।

प्रिवेंटिव कस्टडी में अभिजीत दिपके, रांका और सौरव दास

दिल्ली पुलिस ने बताया कि कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को प्रिवेंटिव अरेस्ट (एहतियाती गिरफ्तारी) में रखा गया है। उन्हें आज दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। उधर कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी अजिंक्य शिंदे ने शनिवार को कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन उनके इस्तीफे तक जारी रहेगा। उन्होंने आज भी प्रोटेस्ट का ऐलान किया है।

क्या है प्रिवेंटिव अरेस्ट?

दिल्ली पुलिस ने रविवार को बताया कि अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को प्रिवेंटिव अरेस्ट में रखा गया है। ये कार्रवाई BNSS की धारा 126/170, पहले CrPC की धारा 107/151 के तहत की जाती है, जिसमें पुलिस शांति भंग होने या किसी गंभीर अपराध होने की आशंका को देखते हुए गिरफ्तार कर सकती है।

एग्जिक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने दिपके समेत अन्य नेताओं की पेशी

कानूनी जानकारों के मुताबिक, इस कार्रवाई में जिन्हें पकड़ा जाता है उन्हें पुलिस 24 घंटे के भीतर स्पेशल एग्जिक्यूटिव मजिस्ट्रेट (हर जिले में एक ACP अपॉइंट) के सामने पेश करती है, जो बॉन्ड भरवाकर जमानत दे सकता है और अधिकतम 14 दिन तक न्यायिक हिरासत में जेल भी भेज सकता है। फिलहाल अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को एग्जिक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button