उत्तरप्रदेश

लखनऊ से दिल्ली की ट्रेनें रद्द होने से 5000 से ज्यादा यात्री हुए परेशान, प्राइवेट बसों में जमकर हुई वसूली

लखनऊ: दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लखनऊ के करीब साढ़े पांच हजार से ज्यादा यात्रियों के सामने अचानक मुसीबत आ गई। तेजस एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनों के कैंसलेशन की वजह से यात्रियों के सामने प्राइवेट बसों का विकल्प था। वहां पर भी उनसे जमकर अतिरिक्त वसूली की गई।

शनिवार को प्रदर्शन के चलते लखनऊ से दिल्ली आने-जाने वाली ट्रेनें निरस्त की गईं। शुक्रवार को जहां लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई थीं। वहीं शनिवार को तेजस एक्सप्रेस कैंसल रही और दिल्ली से आने वाली चार ट्रेनें भी निरस्त कर दी गई।

जानिए कौन-कौन सी ट्रेनें हुई थी निरस्त

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि शनिवार को नई दिल्ली से चलने वाली 12560 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस, 12582 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस, 15303 कासगंज-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 82501 लखनऊ-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस और नई दिल्ली से चलने वाली 82502 नई दिल्ली-लखनऊ तेजस एक्सप्रेस निरस्त की गईं। इन ट्रेनों के कैंसल होने से यात्रियों को दिक्कतें हुई।

लखनऊ मेल चली, गोमती नहीं चलेगी

शनिवार को लखनऊ मेल और एसी एक्सप्रेस का संचालन हुआ। वहीं दिल्ली से लखनऊ आने वाली 12420 गोमती एक्सप्रेस शनिवार को कैंसिल कर दी गई। इसकी वजह से यह ट्रेन रविवार को चारबाग रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए संचालित नहीं होगी। यह जानकारी उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन के सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने दी है।

लगातार दी जा रही जानकारी

चारबाग रेलवे स्टेशन पर बीते शुक्रवार से यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार एनाउंसमेंट किया जा रहा है। इसमें लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस आदि कैंसिल ट्रेनों की जानकारी दी जा रही है, जिससे असुविधाएं कम हुई हैं। वहीं जंक्शन पर तेजस एक्सप्रेस के कैंसिल होने का एनाउंसमेंट होता रहा। इसके अतिरिक्त यात्रियों को निरस्तीकरण से पहले मेसेज के जरिए भी सूचना दी गई थी।

रोडवेज की बसें खाली

लखनऊ से दिल्ली के बीच बसों का संचालन शनिवार को सामान्य ही रहा। आलम यह रहा कि यात्रियों के अभाव में कई बसें निरस्त करनी पड़ी। आलमबाग बस अड्रे से रोजाना 30 एसी और 17 साधारण बसें चलती हैं। शनिवार को दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या में कोई खास वृद्धि नहीं दिखी।

यात्री कम होने से बस हुई निरस्त

लखनऊ क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि दिल्ली की बसें सामान्य रूप से बाराबंकी, रायबरेली, आलमबाग बस टर्मिनल, कैसरबाग से चलती रहीं। अतिरिक्त यात्रियों की भीड़ नहीं जुटी। यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए नोएडा और गाजियाबाद में अतिरिक्त बसें रिजर्व में रखी गई हैं। आलमबाग बस अड्डे से दिल्ली के लिए शाम चार बजे जाने वाली एसी जनरथ बस में यात्रियों की संख्या मात्र छह होने से बस निरस्त कर दी गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button