पेरिस छोड़कर मुंबई शिफ्ट हुआ फ्रांसीसी युवक, बोला- काश ये बातें पहले पता होतीं

French Man In Mumbai: पेरिस (Paris) छोड़कर मुंबई शिफ्ट हुए एक फ्रांसीसी युवक ने अपना अनुभव साझा किया है. फ्रांसीसी युवक नौकरी के लिए पेरिस से मुंबई आया है. उसने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है, जिसमें मुंबई को लेकर अपना एक्सीपीरियंस शेयर किया है. युवक ने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया है कि कैसे उसका यह फैसला उसके जीवन का एक बेहद साहसिक और आंखे खोल देने वाला अनुभव रहा है. फ्रांसीसी युवक ने इस दौरान अपनी पोस्ट में तीन ऐसी बातों का जिक्र किया है, जिसको लेकर उसने कहा कि काश ये बातें उसको पहले पता होतीं.
3 हफ्ते हो गए मुंबई में रहते
फ्रांसीसी युवक निको (Nico) मुंबई (Mumbai) में फाइनेंस सेक्टर में नौकरी करता है. निको अक्सर मुंबई लाइफस्टाइल से जुड़े वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करता रहता है. किसी वीडियो में वह मुंबई की भीड़-भाड़ वाली सड़कों पर दिख रहा है तो किसी वीडियो में मुंबई में समुद्र के किनारे मज लेते हुए नजर आ रहा. निको ने गणेश चतुर्थी के मौके पर गणपति विसर्जन का भी वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.
निको ने इंस्टाग्राम पर किए एक पोस्ट में बताया कि मुंबई शिफ्ट हुए 3 हफ्ते हो गए हैं. हर हफ्ते नई जगहें खोज रहा हूं. निको ने कहा कि पेरिस से 7,000 किलोमीटर दूर मुंबई आया, नई नौकरी शुरू की, बिल्कुल नए लोगों से मिला और असल में मुझे अपनी नई ज़िंदगी बिल्कुल शुरू से बनानी पड़ी.
अभी भी भूल जाता रास्ता
उसने बताया कि मुंबई में इतने दिनों तक रहने के बावजूद वह अभी भी रास्ता भूल जाता है. इसके साथ ही उसने कहा कि पेरिस से मुंबई आने से पहले मुझे इन 3 चीज़ों के बारे में किसी ने नहीं बताया था. पहली बात ये कि यहां पर दूरी का अंदाजा पूरी तरह से बदल जाएगा. यहां पर सिर्फ 5 किमी दूर है, कहने का कोई मतलब नहीं है. दूसरी बात, मुंबई में आप अपना रूटीन प्लान ट्रैफिक, गर्मी, चाय और सबसे अच्छा खाना कहां मिलेगा, इन चीजों के हिसाब से बनाने लगेंगे. तीसरी और सबसे जरूरी बात कि यहां पर आपको बड़ी जल्दी एहसास हो जाएगा कि नॉर्मल जिंदगी की आपकी पुरानी परिभाषा काम नहीं आएगी.



