जरा हट के

ऋषिकेश में मिली लड़की के बुलावे पर बेलारूस के गांव देखने पहुंचा इंडियन यूट्यूबर, बोला- ‘ये एक्सपीरियंस हमेशा याद रहेगा’

Viral Video: ऋषिकेश में मिली मारिया नाम की लड़की के बुलावे पर बेलारूस के गांव देखने पहुंचे इंडियन यूट्यूबर अभिनव रेड्डी ने, एक वीडियो के जरिए अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है, जो इस समय इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है. मात्र 15 घंटे के अंदर 50 मिनट के इस वीडियो को 1 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं और ये आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है.

‘7 दिन में ये मेरा पसंदीदा देश बन गया’

इस वीडियो में अभिनव बताते हैं, ‘हाफ रशियन और हाफ बेलारूसी मारिया ने मुझे 7 दिनों के लिए अपने परिवार के साथ रहने के लिए बुलाया था. ये रूस के ठीक बगल में है, लेकिन यहां इतने कम टूरिस्ट आते हैं कि मुझे देखकर सब हैरान रह गए. मैं उस स्कूल में गया जहां मारिया पढ़ी थी और किसी तरह मुझे वहां स्पीच देनी पड़ी. फिर मैं घूमने निकला और गांव के ज्यादातर लोग हमारे साथ हो लिए. उसके परिवार से मिलने से लेकर बेलारूस के कल्चर को जानने तक, यह मेरा पसंदीदा देश बन गया.’

पिता ने खुद घर बनाया, भारत आने का सपना

अभिनव बताते हैं कि इस यात्रा के दौरान उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित मारिया के पिता एडवर्ड ने किया. एडवर्ड ने घर की नींव से लेकर दरवाजे और विंटर बाथ तक सब कुछ अपने हाथों से बनाया है. घर में एक खास कमरा है जहां उनका विंटेज मोटरसाइकिल का कलेक्शन रखा है, जिसमें ऋषिकेश की निशानी भी मौजूद है. एडवर्ड पिछले 10 सालों से रोज सुबह 5 बजे उठकर योग करते हैं. उनका सबसे बड़ा सपना भारत आना और अपनी बेटी के साथ किसी आश्रम में रहकर समय बिताना है.

स्कूल जाकर 11वीं के बच्चों को सिखाया ‘नमस्ते’

अभिनव ने आगे बताया, ‘मारिया की मां पेशे से एक इंग्लिश टीचर हैं. एक दिन वो मुझे भी अपने साथ स्कूल ले गईं और उन्होंने वहां 11वीं क्लास के बच्चों से मेरी मुलाकात कराई. इस मौके पर क्लास में दोनों देशों की संस्कृति पर चर्चा हुई. बच्चों ने अपने खास त्योहार इवाना कुपाला के बारे में बताया, जिसके बाद मैंने उन्हें नमस्ते करना सिखाया. मैंने बच्चों को इंग्लिश सीखने के लिए प्रेरित किया और कहा कि जिंदगी में कुछ भी नया सीखने के लिए गलतियां करने और फेल होने से कभी नहीं डरना चाहिए.’

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button