मनोरंजन

हीरो का डेब्यू, डायरेक्टर की पहली फिल्म, पूरी टीम नई नवेली… फिर भी बनी ब्लॉकबस्टर, इंडस्ट्री की खोल दी आंखें

हनुमान अंश’ 2 करोड़ के बजट में बनी, 40 करोड़ कमाकर 2026 की सबसे प्रॉफिटेबल फिल्म बनी. नीम करोली बाबा पर आधारित इस फिल्म ने बिना स्टार और प्रमोशन के सफलता हासिल की. ये कोई जादू नहीं, बल्कि दमदार कंटेंट की निशानी है. जहां मेकर्स ने साबित कर दिया कि सही दिशा, कामकाज और टैलेंट के दम पर कैसे फिल्में हिट होती है.

बॉलीवुड में इस साल कई फिल्में रिलीज हुईं. कई मुंह के बल गिरी तो कई ने धमाकेदार कलेक्शन से सरप्राइज कर दिया. आवारापन 2 भी इसी लिस्ट में आती है. मगर एक फिल्म ऐसी है जिसने साल 2026 की सबसे प्रॉफिटेबल फिल्म बनकर सबको हैरान कर दिया है. दरअसल हम बात कर रहे हैं ‘हनुमान अंश’ की. नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार बिजनेस किया है. सिर्फ 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म जल्द ही 50 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है. इसी के साथ इस फिल्म ने पूरी इंडस्ट्री को हक्का-बक्का कर दिया है.

‘हनुमान अंश’ की सबसे दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म में न तो कोई स्टार है न ही कोई बड़ा डायरेक्टर. फिल्म का मेकर्स ने न तो प्रचार प्रसार किया न ही कोई पब्लिसिटी स्टंट किया. ये फिल्म वर्ड ऑफ माउथ के दम पर चली. शुरुआती वीक में इसे फ्लॉप ही माना जा रहा था. मगर इसके कंटेंट और शानदार प्रेंजेटेंशन के चलते लोग इसे देखने थिएटर में पहुंचे. नौबत ये आई कि डिस्ट्रीब्यूटर्स को फिल्म के शोज बढ़ाने पड़े.

पूरी की पूरी टीम नई
‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर गेम चेंजर साबित हुई. फिल्म ने साबित कर दिया कि टैलेंट के दम पर बिना किसी गॉडफादर के भी आप अपनी जगह पक्की कर सकते हैं. तभी तो फिल्म के डायरेक्टर हो या लीड एक्टर या फिर प्रोड्यूसर, सब के सब नए नवेले हैं.

फिल्म की नई-नवेली टीम
‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर और राइटर विशाल चतुर्वेदी हैं. जिनकी बतौर डायरेक्टर ये पहली फिल्म है. इससे पहले वह साल 2013 में वॉर्निंग फिल्म पर गुरमीत सिंह के साथ सह-निर्देशन कर चुके हैं. इसी तरह फिल्म में लीड रोल प्ले करने वाले शोभिनव सत्या भी इंडस्ट्री के नए चेहरे हैं. जिन्हें इससे पहले तक लोग नहीं जानते थे. मगर अब नीम करोली बाबा के रूप में उन्हें घर घर में पहचान मिल चुकी है.

प्रोड्यूसर हैं सिर्फ 21 साल की
इसी तरह प्रोड्यूसर की बात करें तो विशाल चतुर्वेदी के अलावा अनुप्रिया नागर, नम्रता जी सिंह और रागिनी सोना ने इसे प्रोड्यूस किया है. बताया जा रहा है कि अनुप्रिया नागर सिर्फ 21 साल की हैं. ये उनकी पहली फिल्म है. छोटी सी उम्र में उन्होंने खूब नाम कमाया है.

कैसे हनुमान अंश ने तख्तापलट कर दिया
सबके मन में एक ही सवाल है कि आखिर हनुमान अंश ने ऐसा धमाकेदार जादू कैसे कर दिया. असल में ये कोई जादू नहीं है. बल्कि इंडस्ट्री के लिए भी वेक-अप कॉल है. हनुमान अंश जैसे प्रोजेक्ट दिखाते हैं कि मजबूत कंटेंट, सही प्रजेंटेशन और टेंलेंट किसी का मोहताज नहीं होता. न शोर-शराबे का, न प्रचार प्रसार का, न किसी बड़े नाम का और न ही किसी तामझाम का.

हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का हिसाब किताब
अब तक हनुमान अंश 2000 प्रतिशत के मुनाफे के साथ आगे बढ़ रही है. पहले वीक में इसने 89 लाख रुपये कमाए. इसी के साथ लोगों को लग रहा था कि ये फ्लॉप हो जाएगी. फिर दूसरे हफ्ते में ये कमाई 46 लाख पर आ गई. मगर तीसरे हफ्ते में इसने सबको हैरान कर दिया. इसकी कमाई 9.96 करोड़ रुपये पहुंच गई. चौथे हफ्ते में ये 28 करोड़ और अब तक ये 40 करोड़ रुपये कमाने में सफल हो चुकी है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button