जरा हट के

यूएस में गधे ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, खुशी में मालकिन बनवा रही तस्वीर वाली टी-शर्ट

Trending: अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में रहने वाले 16 साल के एक गधे का नाम अब अधिकारिक तौर पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness Book Of World Records) में दर्ज हो गया है. इस खुशी में उसकी मालकिन जेनिफर जी (Jennifer Gee) ने पूरे परिवार संग पार्टी की और गधे को गले लगाकर स्पेशल ट्रीट भी दी. इतना ही नहीं, अब वो गधे की तस्वीर वाली टी-शर्ट भी बनवा रही हैं.’

सबसे लंबे कानों वाला गधा

GWR के मुताबिक, इस गधे का नाम हैंक (Hank) है, जिसने जिंदा गधों में सबसे लंबे कान होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है. हैंक के कान 17.12 इंच लंबे हैं, जो जॉर्जिया के पिछले रिकॉर्ड-होल्डर गधे ‘होप’ से लगभग 1.5 इंच लंबे हैं. इसी वजह से हैंक आसानी से यह खिताब जीत गया.

‘5 साल पहले हैंक ने मुझे चुना था’

जेनिफर बताती हैं, ‘हैंक से मेरी पहली मुलाकात 5 साल पहले हुई थी, जब वह बिक्री के लिए दूसरे गधों के साथ रखा गया था. उस वक्त हैंक खुद मेरे पास आ गया था, जैसे उसी ने मुझको मालिकन चुन लिया हो. उसने मेरा साथ तब तक नहीं छोड़ा जब तक कि मैंने उसे अपने साथ घर ले जाने का फैसला नहीं कर लिया.’

‘लोग हमेशा लंबे कान देखकर हैरान होते’

जेनिफर ने आगे कहा, ‘हैंक बहुत ही चंचल है, शायद इसी वजह से पिछले 5 सालों की दोस्ती में हमारे बीच एक गहरा रिश्ता बन गया. हैंक को सबसे ज्यादा मजा ट्रेल ऑब्सटेकल कॉम्पिटिशन में आता है. लेकिन मैं उसे जहां भी ले गई, लोग हमेशा यही कहते हैं कि उन्होंने इतने बड़े कान पहले कभी नहीं देखे.’

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button