जरा हट के

जर्मनी में मूंछ वाले रोबोट ने 16 साल की लड़की से की छेड़छाड़! कूल्हे को छुआ, धक्का भी दिया

Viral Video: जर्मनी में 16 साल की लड़की को गलत तरह से छुने वाले रोबोट को पुलिस ने जब्‍त कर लिया है. अधिकारियों का कहना है कि वे संभावित यौन उत्पीड़न की जांच कर रहे हैं. इस मामले में रोबोट को कंट्रोल कर रहे 16 साल के लड़के और उसके 19 साल के साथी को भी संदिग्ध माना गया है. हालांकि अभी तक यह साबित नहीं हुआ है कि रोबोट की हरकतें पहले से प्रोग्राम की गई थीं या उन्हें रियल-टाइम में कंट्रोल किया जा रहा था.

‘कूल्हे से छुआ, धक्का भी दिया’

कोलोन पुलिस के प्रवक्ता क्रिस्टोफ बर्मेल ने बताया, ‘रोबोट ने लड़की के कूल्हे को छुने और फिर उसे धक्का देने की हरकत शनिवार-रविवार की रात की थी, जिसे दोनों युवकों ने सोशल मीडिया पर लाइव स्ट्रीम किया था और उस पर कमेंट्री भी की थी. यह हमारे लिए एकदम नया केस है. हमने दोनों युवकों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं. अभी उन्हें आरोपी नहीं बनाया गया है. फिलहाल घटनास्थल से जब्‍त किए गए रोबोट की जांच जारी है.’

3 फीट 11 इंच का मूंछ वाला रोबोट

नॉर्थ राइन वेस्टफेलिया पुलिस ने फेसबुक पर जमीन पर पड़े लाल और सुनहरे रंग के रोबोट की एक तस्वीर पोस्ट की. एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह रोबोट लगभग 3 फीट 11 इंच लंबा था. उसने सफेद टैंक टॉप और काले स्वेटपैंट पहने हुए थे, साथ ही गले में सोने की चेन और आंखों पर धूप का चश्मा भी लगा रखा था. उसने नकली मूंछें भी लगाई हुई थीं. सोशल मीडिया पर इस वक्त उस रोबोट की कई ऐसी वीडियो वायरल हो रही हैं, जिसमें वो महिलाओं के साथ गलत हरकत करता नजर आ रहा है.

युवकों ने उसे रोका, लोग हंसने लगे

इंटरनेट पर वायरल वीडियो में दो युवक रोबोट को महिलाओं के ग्रुप की ओर ले जाते हुए दिख रहे हैं. रात के समय चहल-पहल वाली सड़क पर रोबोट एक महिला से टकराता है और दूसरी महिलाओं को गले लगाता है. यौन हरकतें करने के बाद, एक युवक बार-बार रोबोट पर चिल्लाता है और उसे पीछे खींचता है, जिससे आस-पास मौजूद लोग हंसने लगते हैं.

मंगलवार को पुलिस के फेसबुक अकाउंट पर अधिकारियों ने गलत टिप्पणियों की आलोचना की और चेतावनी दी कि ऐसी घटनाओं के बारे में मजाक करने या उन्हें शेयर करने से पीड़ित पर बुरा असर पड़ सकता है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button