रक्षाबंधन: जब बॉलीवुड सितारों की कलाई पर सजा प्यार, इन नॉस्टैल्जिक तस्वीरों में दिखा भाई-बहन का प्यारा रिश्ता

Nostalgic Raksha Bandhan Photos Of Bollywood Stars: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और खास रिश्ते को सेलिब्रेट करने का दिन है। बॉलीवुड के कई सितारे भी इस मौके को हर साल अपने-अपने अंदाज में मनाते हैं। देखिए बॉलीवुड सितारों की रक्षाबंधन मनाते हुए नॉस्टैल्जिक तस्वीरें।
बचपन की तस्वीरों से लेकर साथ में रक्षाबंधन मनाने तक, सेलेब्स की यादगार तस्वीरें फैंस को भी पुरानी यादों में ले जाती हैं। सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा, ऋतिक रोशन से लेकर अनुष्का शर्मा तक, कई बॉलीवुड भाई-बहनों की तस्वीरें आज भी लोगों के बीच खूब पसंद की जाती हैं।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ हमेशा अपनी ग्लोब-ट्रॉटिंग बहन के साथ खड़े नजर आते हैं और उनका पूरा सपोर्ट करते हैं। सिद्धार्थ, प्रियंका से सात साल छोटे हैं और दोनों के बीच काफी अच्छा बॉन्ड है।
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा ने साल 1998 की अपनी एक प्यारी सी पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए मजेदार कैप्शन लिखा था। उन्होंने बताया कि उनके भाई कर्णेश उस तस्वीर में शायद यही सोच रहे थे कि, ‘इसके साथ हो क्या रहा है?’ दोनों का ये फोटो फैंस को काफी क्यूट और नॉस्टैल्जिक लगता है। बता दें कि कर्णेश, अनुष्का के बड़े भाई हैं।
ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन और उनकी बहन सुनैना रोशन के बीच बहुत करीबी रिश्ता है। ऋतिक ने हमेशा अपनी बहन का साथ दिया है और उनकी सेहत और निजी जिंदगी से जुड़ी मुश्किलों के दौरान भी उनका सपोर्ट किया है।

सलमान खान
सलमान खान भी हर साल अपनी बहनों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार खास अंदाज में मनाते हैं। इस पुरानी तस्वीर में उनकी बहन अर्पिता खान, सलमान को राखी बांधती नजर आ रही हैं। यह तस्वीर अर्पिता खान ने ट्विटर पर शेयर की थी।
शाहरुख खान
इन सब तस्वीरों में जहां सारे सितारे अपनी बहनों से राखी बंधवाते नजर आए, वहीं शाहरुख खान की एक तस्वीर ऐसी है, जो इन सबसे काफी अलग है। शाहरुख खान की एक खास तस्वीर है, जिसमें वो पॉलिटिशियन ममता बनर्जी से राखी बंधवाते नजर आ रहे हैं।



