महाराष्ट्र

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, MPSC प्रत्याशियों संग धरना-प्रदर्शन करेगी CJP, 24 सितंबर तक का दिया अल्टिमेटम

छत्रपति संभाजीनगर : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और उसके संस्थापक अभिजीत दिपके अब MPSC उम्मीदवारों का साथ देंगे। अभिजीत दिपके ने महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की आयोजित ऑनलाइन परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और गड़बड़ियों के खिलाफ विरोध कर रहे छात्रों के साथ शामिल होने का ऐलान किया है। CJP ने MPSC के चेयरमैन और सेक्रेटरी के इस्तीफे की अपनी मांग के लिए 24 सितंबर की समय-सीमा भी तय की है।

यह घोषणा छत्रपति संभाजीनगर के वालुज इलाके में अभिजीत दिपके के घर पर MPSC उम्मीदवारों के एक समूह और दीपके के बीच हुई बैठक के बाद की गई। CJP ने राज्यव्यापी दौरे की चेतावनी दी CJP ने कहा कि MPSC के चेयरमैन और सेक्रेटरी के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन जारी रहेगा।

24 सितंबर तक का अल्टिमेटम

सीजेपी ने एक बयान में कहा कि अगर दोनों अधिकारी 24 सितंबर तक पद नहीं छोड़ते हैं, तो अभिजीत दिपके और पार्टी के सदस्य MPSC उम्मीदवारों से मिलने और उनकी चिंताओं को उठाने के लिए राज्यव्यापी दौरा करेंगे। अभिजीत दिपके और CJP के अन्य सदस्य भी MPSC उम्मीदवारों के चल रहे विरोध प्रदर्शनों में शामिल होंगे।

अभिजीत दिपके ने MPSC उम्मीदवारों की मांगों का समर्थन किया

उम्मीदवारों से मिलने के बाद अभिजीत दिपके ने एक वीडियो संदेश में कहा कि CJP और मैं इस लड़ाई में MPSC उम्मीदवारों के साथ हैं। हम (MPSC के शीर्ष अधिकारियों के) इस्तीफे तक उम्मीदवारों के साथ खड़े रहेंगे। MPSC उम्मीदवारों ने महाराष्ट्र में कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन किए हैं। वे भर्ती प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता और आयोग की आयोजित विभिन्न परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अन्य गड़बड़ियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

मैं और कॉकरोच जनता पार्टी, एमपीएससी अभ्यर्थियों की इस लड़ाई में उनके साथ हैं। हम अभ्यर्थियों के साथ तब तक खड़े रहेंगे, जब तक (एमपीएससी के शीर्ष अधिकारियों का) इस्तीफा नहीं हो जाता।

अभिजीत दिपके

ये विरोध प्रदर्शन MPSC परीक्षाओं के आयोजन में जवाबदेही और पारदर्शिता की मांग पर केंद्रित रहे हैं। केजेपी ने यह घोषणा एमपीएससी के कुछ अभ्यर्थियों के छत्रपति संभाजीनगर के वालुज इलाके स्थित दिपके के आवास पर उनसे मुलाकात करने के बाद की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button