Android फोन में बैटरी आइकन के पास क्यों दिखेगा ब्लू डॉट

Blue Dot On Android Phone: एंड्रॉयड फोन्स के लिए लगातार नए-नए फीचर्स रोल आउट किए जा रहे हैं. एंड्रॉयड 17 अपडेट में गूगल कई और नए फीचर्स लाएगी, जिनमें से कुछ बहुत काम के होने वाले हैं. ऐसा ही एक फीचर ब्लू डॉट को लेकर होगा. जिस तरह फोन में ग्रीन और ऑरेंज डॉट नजर आता है, वैसे ही यह डॉट बैटरी आइकन के पास दिखेगा और यूजर को एक जरूरी जानकारी देगा. आइए जानते हैं कि ग्रीन और ऑरेंज के बाद अब ब्लू डॉट क्यों लाया जा रहा है और इससे क्या पता चलेगा.
एंड्रॉयड फोन पर क्यों दिखेगा ब्लू डॉट?
जब भी आपके फोन में इंस्टॉल्ड कोई ऐप लोकेशन को ट्रैक करेगी, यह ब्लू डॉट आपको अलर्ट कर देगा. गूगल मैप्स जैसी ऐप्स यूज करते समय लोकेशन ट्रैकिंग इनेबल रहती है, लेकिन कई बार ऐप्स बैकग्राउंड में एक्टिव रहते हुए भी लोकेशन को ट्रैक करती रहती हैं और यूजर को इसका पता नहीं चलता. अब नए फीचर के साथ गूगल इसे बदलना चाहती है. अब जब भी कोई ऐप लोकेशन एक्सेस करेगी, ब्लू डॉट के जरिए यूजर को इसकी जानकारी मिल जाएगी. आप इस ब्लू डॉट पर टैप कर देख पाएंगे कि कौन-सी ऐप लोकेशन को एक्सेस कर रही है.
कब तक आ जाएगा यह फीचर?
गूगल ने पिछले साल के आखिर में इस फीचर को पहली बार अनाउंस किया गया था. तब इसे 2026 की शुरुआत में इंट्रोड्यूस करवाने की बात कही गई थी और पिक्सल डिवाइस यूजर्स के लिए इसे Android 16 QPR3 में रोल आउट कर दिया गया. अब माना जा रहा है कि इसी महीने एंड्रॉयड 17 के फाइनल वर्जन के साथ इसे सभी यूजर्स के लिए अवेलेबल करवाया जाएगा.
डिस्प्ले पर दिखने वाले ऑरेंज और ग्रीन डॉट का क्या मतलब?
अगर आपने गौर किया तो पाया होगा कि फोन की डिस्प्ले पर कई बार ग्रीन और कई बार ऑरेंज डॉट नजर आते हैं. ये रैंडम डॉट नहीं हैं. ग्रीन डॉट बताता है कि फोन का कैमरा यूज में है और इसी तरह माइक्रोफोन यूज में होने पर ऑरेंज डॉट दिखता है. इनकी मदद से आप देख सकते हैं कि कौन-सी ऐप कैमरा और माइक्रोफोन कर रही हैं. ये डॉट इतने महत्वपूर्ण होते हैं कि आप इनकी मदद से हैकिंग की कोशिश रोक सकते हैं. इससे अगर कोई ऐप बिना आपकी परमिशन के कैमरा या माइक एक्सेस कर रही है तो डॉट देखकर आप उस ऐप को अनइंस्टॉल कर सकते हैं.



