तकनीकी

कंप्यूटर में आने वाली गड़बड़ी को क्यों कहते हैं Bug, असली कीड़े से इसका क्या कनेक्शन?

Why Software Bug is called Bug: अगर आप कंप्यूटर या सॉफ्टवेयर की दुनिया से जरा भी वाकिफ हैं तो आपने ‘बग’ शब्द सुना होगा. जब भी कंप्यूटर सिस्टम या सॉफ्टवेयर में कोई खराबी या गड़बड़ होती है तो इसे बग कहा जाता है. लेकिन क्या आपने सोचा है कि कंप्यूटर के सिस्टम में बायोलॉजिक टर्म का यूज क्यों किया जाता है? इस दिक्कत को ग्लिच भी कहा जा सकता है, लेकिन कंप्यूटर साइंटिस्ट और इस फील्ड से जुड़े लोग इसे बग कहकर ही क्यों बुलाते हैं? इसका कारण जानने के लिए इतिहास की तरफ देखना पड़ेगा. आइए जानते हैं कि कैसे सालों पहले इस शब्द की शुरुआत हुई थी.

कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शब्द का इतिहास 1878 से थॉमस एडिशन से जुड़ा हुआ है. लाइट बल्ब का अविष्कार करने वाले मशहूर इन्वेंटर थॉमस एडिशन ने 1878 में Theodore Puskas को एक लेटर लिखा था. इसमें उन्होंने अविष्कार के दौरान आने वाली मुश्किलों और गड़बड़ियों को ‘bugs’ के तौर पर संबोधित किया था. यहां से इसकी शुरुआत हुई थी और यह 19वीं और 20वीं सदी के दौरान कई टेक्नीकल कॉन्टेक्स्ट में इसका यूज किया गया. जब टेलीफोन लाइन में ज्यादा शोर होता था तो इंजीनियर इसे टेलीफोन केबल में बग बताते थे.

1947 में और पॉपुलर हो गई टर्म

थॉमस एडिशन ने इसे सबसे पहले यूज किया था और उसके करीब 70 साल यह टर्म और पॉपुलर हो गई. दरअसल, 9 सितंबर, 1947 को हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में इंजीनियर इलेक्ट्रॉमैकेनिकल कंप्यूटर Mark II Aiken Relay Calculator पर काम कर रहे थे. इसी दौरान इस मशीन में एरर आने शुरू हो गए. मशहूर कंप्यूटर साइंटिस्ट ग्रेस हॉपर और उनकी टीम को इसकी जांच का जिम्मा सौंपा गया.

जांच के दौरान टीम ने पाया कि सिस्टम में एक कीट फंसा हुआ है, जिसके कारण शॉर्ट सर्किट हो रहा है. कड़ी मशक्कत के बाद इस कीट को बाहर निकाला गया. इस पूरी घटना को टीम ने एक लॉगबुक में दर्ज किया गया है. टीम ने लिखा कि यह असली बग पाने का पहला मामला है. इस तरह यह घटना इतिहास में दर्ज हो, जहां पर एक असली बग ने पूरे सिस्टम को डिस्टर्ब कर दिया. इसके बाद इस टर्म का बड़े स्तर पर यूज होने लगा. जब कोई सॉफ्टवेयर या कंप्यूटर सिस्टम में गड़बड़ी आती है तो उसे बग कहा जाता है. इस गड़बड़ का पता लगाकर इसे ठीक करने की प्रोसेस को डिबगिंग कहा जाता है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button