व्यापार

ट्रंप ने रोका प्रोजेक्ट फ्रीडम, शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 600 अंक उछला

नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच डील की संभावना से आज कच्चे तेल की कीमत में गिरावट आई है। इसका असर घरेलू शेयर बाजार पर भी दिख रहा है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 600 अंक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स 24,200 के ऊपर पहुंच गया। सुबह 9.45 बजे सेंसेक्स 288.55 अंक यानी 0.37% तेजी के साथ 77,306.34 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी भी 104.30 अंक यानी 0.43% की तेजी के साथ 24,137.10 अंक पर पहुंच गया। पिछले सत्र में शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। रुपया डॉलर के मुकाबले 0.26% तेजी के साथ 95.03 पर खुला। पिछले सत्र में यह 95.28 पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 तेजी के साथ खुले। इंडिगो में सबसे ज्यादा 2.35 फीसदी तेजी रही। इसके अलावा बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एसबीआई, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, ट्रेंट और टाटा स्टील में भी उल्लेखनीय तेजी रही। दूसरी ओर पावरग्रिड, हिंदुस्तान यूनिलीवर और लार्सन एंड टुब्रो में गिरावट रही।

ब्रॉडर बाजार का हाल

ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप में 0.91 फीसदी तेजी आई है जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 1.01 फीसदी तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है। सेक्टरवाइज देखें, तो निफ्टी ऑटो, निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी मेटल में सबसे ज्यादा तेजी आई है। दूसरी ओर निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी रियल्टी और निफ्टी कंस्ट्रक्शन ड्यूरेबल में गिरावट आई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button