ज्योतिषी

Aaj Ka Panchang 4 August 2026: आज सावन के पहले मंगला गौरी व्रत पर बन रहे ये शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj ka panchang 4 August 2026: सावन महीने में मंगलवार के दिन माता पार्वती को समर्पित मंगला गौरी व्रत का विधान है। आज 4 अगस्त 2026, मंगलवार को सावन का पहला मंगला गौरी व्रत है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विधि-विधान से पूजन करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। सुहागिन स्त्रियां मंगला गौरी व्रत अखंड सौभाग्य और पति की लंबी आयु के लिए करती हैं। व्रत के पुण्य प्रभाव से दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है। हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार, विवाह के बाद पहले सावन में मंगला गौरी व्रत लड़कियों को मायके में रखना चाहिए। इन व्रतों को 5 वर्ष तक रखने के बाद उद्यापन का विधान है। आइए जानते हैं आज पहले मंगला गौरी व्रत पर पूजन के शुभ-अशुभ मुहूर्त-

पहले मंगला गौरी व्रत का पंचांग 4 अगस्त 2026:

04 अगस्त, मंगलवार, शक संवत् : 13 श्रावण (सौर) 1948, पंजाब पंचांग : 20 श्रावण मास प्रविष्टे 2083, इस्लाम : 20 सफर, 1448, विक्रमी संवत् : श्रावण कृष्ण षष्ठी तिथि रात्रि 10.04 मिनट तक। अश्विनी नक्षत्र, धृति योग सायं 07.34 मिनट तक पश्चात शूल योग, गर करण। चंद्रमा मीन राशि में रात्रि 09.54 मिनट तक उपरांत मेष राशि में। सूर्य दक्षिणायन। सूर्य उत्तर गोल। अपराह्न 03 बजे से सायं 04.30 मिनट तक राहुकालम्। गंडमूल विचार। भौम व्रत। गौरी दुर्गा पूजा।

सूर्य और चंद्रमा का समय:

सूर्योदय- सुबह 06:02 बजे

सूर्यास्त- शाम 07:03 बजे

चंद्रोदय- रात 10:35 बजे

चंद्रास्त- सुबह 11:53 बजे

4 अगस्त को बन रहे पूजा के ये शुभ मुहूर्त:

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 05:16 बजे से सुबह 05:52 बजे तक।

अभिजित मुहूर्त- दोपहर 01:26 बजे से दोपहर 02:26 बजे तक।

विजय मुहूर्त- शाम 04:26 बजे से शाम 05:26 बजे तक।

गोधूलि मुहूर्त- रात 09:25 बजे से रात 09:43 बजे तक।

अमृत काल- शाम 04:00 बजे से शाम 05:36 बजे तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग- शाम 06:24 बजे से अगले दिन सुबह 06:29 बजे तक।

अमृत सिद्धि योग- शाम 06:24 बजे से अगले दिन सुबह 06:29 बजे तक।

रवि योग- शाम 06:24 बजे से अगले दिन सुबह 06:29 बजे तक।

आज 4 अगस्त 2026 के अशुभ मुहूर्त:

राहुकाल- दोपहर 3 बजे से दोपहर 03:40 बजे तक।

यमगण्ड- सुबह 10:12 बजे से दोपहर 12:04 बजे तक।

आडल योग- शाम 06:24 बजे से अगले दिन सुबह 06:29 बजे तक।

विडाल योग- सुबह 06:28 बजे से शाम 06:24 बजे तक।

गुलिक काल- दोपहर 01:56 बजे से दोपहर 03:48 बजे तक।

भद्रा- शाम 06:33 बजे से अगले दिन सुबह 05:56 बजे तक।

पंचक- सुबह 06:28 बजे से शाम 06:24 बजे तक।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button