उत्तरप्रदेश

प्रेम प्रसंग में बाइक मैकेनिक की हत्या, तीन गिरफ्तार

 गाजीपुर: गाजीपुर के सब्बलपुर कला गांव में बीते शनिवार को विजय नाम के युवक की हत्या हुई। हत्या बाइक मैकेनिक विजय की प्रेम प्रसंग में हुए विवाद को लेकर बताई गई है। इस हत्या की राजफाश करने का दावा पुलिस किया है। मृतक की उम्र 25 वर्ष बताई गई है। वह अपने ननिहाल में रह रहा था।

पुलिस ने हत्या में शामिल विशाल और अंश को गिरफ्तार किया है। इसके साथ इस मामले में एक नाबालिक की गिरफ्तारी भी हुई है। गिरफ्तार आरोपियों के निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए दो चाकू, एक बाइ, एक मोबाइल को भी पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों से पूछताछ की। उसके बाद इन्हें कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में पेश किए जाने के बाद इन्हें जेल भेज दिया गया। हालांकि इस मामले में एक आरोपी विक्रांत अभी भी फरार चल रहा है।

मामला जानिए

बताते चलें कि बीते शनिवार की रात सब्बलपुर कला गांव में बाइक मैकेनिक विजय की हत्या कर दी गई थी। हत्या करने वालो ने विजय के गर्दन पर पांच बार वार किया था। इस वार में एक चाकू विजय कि गर्दन में फंसी गई थी। इस हत्या के बाद विजय के पिता की ओर से तहरीर दी गई। इस तहरीर के आधार पर पुलिस ने परमेश्वर के रहने वाले दो सगे भाइयों पर केस दर्ज किया है।

आरोपियों के नाम

इस दौरान हत्या में चार आरोपियों के नाम सामने आए ,हैं जिनमें विक्रांत, अंश और एक नाबालिक फिलहाल गिरफ्तार हुआ है। पूछताछ में यह सामने आया कि विक्रांत की बहन से विजय का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी पर विजय की हत्या विक्रांत और उसके साथियों ने कर दी। विक्रांत और विजय के बीच विवाद चल रहा था। विवाद के कारण बाइक मिस्त्री विजय ने एक वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button