मार्केट में बिक रहा है ये फटा मोजा, एक की कीमत में खरीद लेंगे 2 ग्राम सोना

फैशन की दुनिया अनोखे और अजीबोगरीब ट्रेंड्स से भरी पड़ी है. अब एक नया ट्रेंड सामने आया है जो हर किसी को हैरान कर रहा है. बाजार में फटे हुए मौजे बिक रहे हैं और उनकी कीमत इतनी ऊंची है कि एक जोड़ी खरीदने में आपको 2 ग्राम सोना खर्च करना पड़ सकता है.
हां, आपने सही पढ़ा. अमीर वर्ग के लोग इन फटे मौजों को बड़े शौक से खरीद रहे हैं और इन्हें पहनकर खुद को ट्रेंडी और स्टाइलिश दिखा रहे हैं. इससे पहले भी मार्केट में फटे टीशर्ट, जैकेट जैसे कपड़े खूब बिके हैं. मौजे का ये ट्रेंड कोई नया नहीं है.
क्या है यह नया ट्रेंड?
लग्जरी ब्रांड्स ने ‘डिस्ट्रेस्ड लुक’ को नया रूप दिया है. पहले फटे जींस, पुरानी टी-शर्ट और वॉर्न आउट जैकेट्स का क्रेज था, अब वह ट्रेंड मौजों तक पहुंच गया है. ये मौजे जानबूझकर फाड़े गए हैं, जिनमें अलग-अलग डिजाइन, कलर और पैटर्न दिए गए हैं. कुछ मौजों में छेद बड़े हैं तो कुछ में छोटे-छोटे, कुछ पर एम्ब्रॉयडरी और कुछ पर स्टड्स लगाए गए हैं. एक प्रसिद्ध लग्जरी ब्रांड की एक जोड़ी फटे मौजे की कीमत 15,000 से 40,000 रुपये तक बताई जा रही है. कुछ एक्सक्लूसिव डिजाइन तो 80,000 रुपये से भी ज्यादा में बिक रहे हैं. इतनी कीमत में आप आसानी से 2 ग्राम सोना खरीद सकते हैं. फिर भी अमीर ग्राहक इन मौजों को खरीदने के लिए लाइन लगा रहे हैं.
क्यों पसंद कर रहे हैं अमीर लोग?
फैशन एक्सपर्ट्स के अनुसार, ‘डिस्ट्रेस्ड’ या ‘वॉर्न आउट’ लुक असली अमीरी का प्रतीक माना जा रहा है. यह दिखाता है कि व्यक्ति इतना रिच है कि वह जानबूझकर फटे कपड़े पहन सकता है. यह रिवॉल्ट और स्टेटमेंट दोनों है. युवा सेलिब्रिटी और इंफ्लुएंसर्स सोशल मीडिया पर इन फटे मौजों को पहनकर पोस्ट कर रहे हैं, जिससे ट्रेंड और तेजी से फैल रहा है. हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब फटे-पुराने कपड़े फैशन बनकर आए हैं. 90 के दशक में भी ‘ग्रंज फैशन’ में फटे कपड़ों का क्रेज था. पिछले कुछ सालों में फटे जींस, घुटनों पर छेद वाली पैंट और पुरानी जैकेट्स हाई फैशन रैंप पर दिख चुकी है. अब मौजों ने इस लिस्ट में नया नाम जोड़ दिया है.



