जरा हट के

इंजीनियर की सैलरी से ज्यादा निकली भीख की कमाई, लड़के ने सिग्नल पर किया अनोखा एक्सपेरिमेंट, जुटा लिए इतने पैसे!

आज के समय में अच्छी पढ़ाई और बड़ी डिग्री लेने के बाद भी कई युवाओं को मनचाही नौकरी और सैलरी नहीं मिल पाती. वहीं दूसरी तरफ अक्सर सोशल मीडिया पर ऐसी बातें सुनने को मिलती हैं कि सिग्नल पर भीख मांगने वाले लोग दिनभर में हजारों रुपये कमा लेते हैं. इसी बात की सच्चाई जानने के लिए एक युवक ने एक ऐसा एक्सपेरिमेंट किया, जिसे देखकर लोग भी हैरान रह गए. युवक ने सोचा कि आखिर सिग्नल पर भीख मांगने वालों की कमाई कितनी होती है? क्या सच में उनकी कमाई कुछ इंजीनियरिंग और बी.कॉम (B.Com) करने वाले लोगों से भी ज्यादा होती है? बस इसी सवाल का जवाब ढूंढने के लिए उसने खुद भिखारी बनने का फैसला कर लिया.

दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक ने सबसे पहले अपने दोस्तों से कहा कि वे उसके कपड़े फाड़ दें, ताकि वह बिल्कुल भीख मांगने वालों जैसा दिख सके. इसके बाद वह शहर के एक व्यस्त ट्रैफिक सिग्नल पर जाकर लोगों से पैसे मांगने लगा. शुरुआत में उसे थोड़ा अजीब महसूस हुआ, क्योंकि आसपास के लोग उसे अलग नजर से देख रहे थे. लेकिन कुछ ही देर बाद लोगों ने उसे पैसे देने शुरू कर दिए. किसी ने 10 रुपये दिए, तो किसी ने 20 और 50 रुपये तक उसके हाथ में रख दिए. कुछ लोग बिना कुछ पूछे आगे बढ़ गए, जबकि कुछ ने उसकी हालत देखकर उसे 200 रुपये तक दे दिए. यह देखकर युवक खुद भी हैरान रह गया.

दिन भर की कमाई ने कर दिया हैरान
वीडियो का सबसे हैरान करने वाला हिस्सा तब सामने आया, जब युवक ने पूरे दिन सिग्नल पर भीख मांगने के बाद शाम को अपनी कुल कमाई गिनी. शुरुआत में उसे खुद भी अंदाजा नहीं था कि लोग उसे इतने पैसे दे देंगे. लेकिन जब उसने दिनभर में मिले सभी पैसों को जोड़कर देखा, तो कुल रकम 3513 रुपये निकली. यह आंकड़ा देखकर युवक खुद भी दंग रह गया. अगर इसी हिसाब से महीने की कमाई जोड़ी जाए, तो यह रकम करीब 1 लाख 5 हजार रुपये तक पहुंचती है. यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई लोग इस कमाई की तुलना नौकरीपेशा युवाओं से कर रहे हैं. आमतौर पर इंजीनियरिंग, बीकॉम या दूसरी डिग्री लेने वाले कई युवाओं की शुरुआती औसत सैलरी 25 से 30 हजार रुपये महीने के आसपास होती है. ऐसे में सिग्नल पर भीख मांगकर इतनी कमाई का दावा लोगों को हैरान कर रहा है. हालांकि, कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि यह सिर्फ एक सोशल एक्सपेरिमेंट था, लेकिन इसने समाज के सामने एक बड़ा सवाल जरूर खड़ा कर दिया है.

सोशल मीडिया पर छिड़ गई बहस
इस वीडियो को @aryansh_bajaj नाम के यूजर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. शेयर करते ही यह वीडियो तुरंत वायरल हो गया इसे 4 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है और 2 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक भी किया है. कई लोग युवक के इस एक्सपेरिमेंट को दिलचस्प बता रहे हैं, जबकि कुछ का मानना है कि भीख मांगना किसी भी हालत में सही नहीं माना जा सकता. कुछ यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि लोगों को जरूरतमंदों की मदद जरूर करनी चाहिए, लेकिन यह भी समझना जरूरी है कि कौन सच में मजबूर है और कौन इसे कमाई का जरिया बना चुका है. यह एक्सपेरिमेंट सिर्फ कमाई दिखाने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने लोगों को समाज की सोच और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सोचने के लिए भी मजबूर कर दिया. कई लोग अब इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि आखिर पढ़ाई और मेहनत के बाद भी युवा संघर्ष क्यों कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग सड़क पर बैठकर अच्छी कमाई कर लेते हैं.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button