व्यापार

आज से बदला शेयर बाजार का समय, जानें अब कितने बजे तक होगी ट्रेडिंग

Stock Market New Timings: अगर आप शेयर बाजार में निवेश या ट्रेडिंग करते हैं, तो ये खबर आपके काम की है. आज यानी 3 अगस्त 2026 से भारतीय शेयर बाजार में ट्रेडिंग के समय और क्लोजिंग प्रोसेस में बड़ा बदलाव हो गया है. बाजार नियामक SEBI ने क्लोजिंग ऑक्शन सेशन की शुरुआत की है. इसके साथ ही F&O सेगमेंट में ट्रेडिंग का समय भी बढ़ा दिया गया है. इन बदलावों का मकसद शेयरों के क्लोजिंग प्राइस को ज्यादा ट्रांसपेरेंट बनाना और आखिरी मिनट में होने वाली उतार-चढ़ाव की संभावना को कम करना है. 

अब कितने बजे तक होगी ट्रेडिंग?

नए नियमों के तहत इक्विटी डेरिवेटिव्स (F&O) में ट्रेडिंग अब दोपहर 3:40 बजे तक होगी. पहले यही ट्रेडिंग 3:30 बजे तक होती थी. जी हां, यानी अब F&O ट्रेडर्स को अब 10 मिनट ज्यादा समय मिलने वाला है. हालांकि, कैश मार्केट का सामान्य ट्रेडिंग समय सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक ही रहेगा. लेकिन F&O में शामिल शेयरों के लिए क्लोजिंग प्रक्रिया पहले से अलग होगी. 

क्या है क्लोजिंग ऑक्शन सेशन?
SEBI ने F&O में शामिल शेयरों के लिए क्लोजिंग ऑक्शन सेशन शुरू किया है. ये सेशन दोपहर 3:15 बजे से 3:35 बजे तक चलेगा. इस सेशल के दौरान ऑर्डर इकट्ठा किए जाएंगे और नीलामी के जरिए संबंधित शेयर का ऑफिशियल क्लोजिंग प्राइस तय होगा. इसका मकसद क्लोजिंग प्राइस को अधिक फेयर और पारदर्शी बनाना है. 

किन शेयरों पर लागू होंगे नए नियम?
ये नया सिस्टम फिलहाल F&O में शामिल शेयरों पर लागू किया गया है. जो शेयर F&O सेगमेंट का हिस्सा नहीं हैं, उनके ट्रेडिंग टाइम और क्लोजिंग प्रक्रिया में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है. 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button