‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में पहले दिन मचाई तबाही

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ शुक्रवार, 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस फिल्म का भारतीय दर्शकों में इतना ज्यादा क्रेज था कि इसकी ओपनिंग डे के लिए जबरदस्त एडवांस बुकिंग हुई थी. वहीं रिलीज के बाद इसे पूरे दिन धमाकेदार रिस्पॉन्स मिल है और पहले दिन इसके लगभग हर शो ‘हाउसफुल’ गए. इसी क साथ ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग की है. चलिए यहां इसके भारत में पहले दिन के कलेक्शन के आंकड़े जानते हैं.
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने पहले दिन कितना किया कलेक्शन?
सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में पहले दिन उम्मीद से ज्यादा कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर इतना शानदार परफॉर्म किया है कि हर कोई हैरान रह गया है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में पहले दिन 60.60 करो का कलेक्शन किया है.
- इसमें इसने इंग्लिश वर्जन में सबसे ज्यादा 32.25 करो कमाए हैं.
- वहीं हिंदी इसने 22 करोड़ का कलेक्शन किया है.
- जबकि कन्नड़ में 0.03 करोड़, मलायालम में 0.07 करोड़, तमिल में 3 करोड़ और तेलुगु में 3.25 करोड़ की कमाई की है.
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ भारत में बनी सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनर
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ भारत में हॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इसने पहले दिन 60.60 करोड़ रुपये (नेट)की कमाई ककर ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ के पिछले रिकॉर्ड (53.50 करोड़ रुपये नेट) को पीछे छोड़ दिया है.
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने ‘स्पाइडर-मैन नो वे होम’ को दी मात
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने साल 2021 में आई अपनी इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म ‘स्पाइडर-मैन नो वे होम’ के ओपनिंग डे कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है. बता दें कि ‘स्पाइडर-मैन नो वे होम’ ने अपनी ओपनिंग डे पर 32.67 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था. वहीं ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने पहले दिन अपनी पिछली फिल्म से दुगनी के करीब कमाई की है.
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ के बारे में
डेस्टिन डैनियल क्रेटन के निर्देशन में बनी ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में पीटर पार्कर के तौर पर टॉम हॉलैंड की चौथी सोलो फिल्म है. फिल्म की कास्ट में जेंडया, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल और सैडी सिंक भी अहम भूमिकाओं में हैं. ये फिल्म भारत में इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में रिलीज हुई है.



