मनोरंजन

श्वेता तिवारी ने CJP पर साधा निशाना? धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उठाया सवाल- ‘पंजाब में आंदोलन कब होगा’

नई दिल्ली. 25 जुलाई को धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया. केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे के तुरंत बाद इस पूरे मामले पर लोगों ने तीखे पॉलिटिकल और सोशल रिएक्शन दिए हैं. इसी मामले में टीवी और भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के एक सोशल मीडिया बयान ने इस मामले को नया मोड़ दे दिया है.

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर आते ही सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई. इसी बीच अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए राजनीतिक कार्यकर्ता और ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके पर सीधा निशाना साधा.

श्वेता तिवारी पर कसा तंज

वायरल वीडियो में अभिजीत दिपके यह कहते दिख रहे हैं कि धर्मेंद्र प्रधान के जाने के बाद अब वे कैबिनेट के किसी भी ऐसे मंत्री के इस्तीफे की मांग कर सकते हैं जो ठीक से काम नहीं कर रहा. इस पर पलटवार करते हुए श्वेता तिवारी ने अपनी पोस्ट में सवाल दागा.

श्वेता तिवारी ने अपने पोस्ट में अभिजीत दीपके पर निशाना साधते हुए पूछा, ‘अब पंजाब के शिक्षा मंत्री कब इस्तीफा दे रहे हैं? और आप लोग वहां जाकर कब विरोध-प्रदर्शन शुरू कर रहे हैं, कॉकरोच जनता पार्टी?’. श्वेता तिवारी ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अहम सवाल उठाए हैं.

अब अगर वर्क फ्रंट पर बात करें तो श्वेता तिवारी एक्टिंग के साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. वो फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. एक्ट्रेस की बेटी पलक भी फिल्मों में कदम रख चुकी हैं. पलक तिवारी ने सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म में शहनाज गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम समेत कलाकार नजर आए थे. सलमान खान और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भले ही फ्लॉप थी लेकिन एक्ट्रेस के करियर को शानदार शुरुआत मिली.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button