व्यापार

आरबीआई ने लोगों को किया आगाह, लोन माफी के फर्जी विज्ञापनों से रहें सावधान

नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने आम जनता को उन गुमराह करने वाले विज्ञापनों और कैंपेन से सावधान रहने को कहा है, जो लोन माफी का झूठा वादा करते हैं। आरबीआई ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे लोगों या संस्थाओं के झांसे में न आएं और उनसे दूरी बना कर रखें। केंद्रीय बैंक ने गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि रिजर्व बैंक ने देखा है कि कुछ लोग और कंपनियां अलग-अलग मीडिया चैनलों और सीधे संपर्क के जरिए लगातार ऐसे कैंपेन चला रहे हैं।

ऐसे विज्ञापनों में बैंकों या NBFC का बकाया कर्ज माफ करने का झूठा वादा किया जाता है। ये लोग लोन माफी सर्टिफिकेट या ऐसे ही दूसरे फर्जी कागजात जारी करते हैं। इसके बदले में ये लोगों से सर्विस चार्ज या कानूनी फीस के नाम पर पैसे भी वसूलते हैं। आरबीआई ने कहा है, ‘ऐसी सेवाएं देने का दावा करने वाले लोग या कंपनियां पूरी तरह झूठी और गुमराह करने वाली हैं। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।’

आरबीआई की चिंता

  • RBI ने लोगों को लोन माफी वाले फर्जी विज्ञापनों से सावधान रहने को कहा है
  • कुछ लोग और कंपनियां मीडिया और सीधे संपर्क के जरिए कैंपेन चला रहे हैं
  • ऐसे विज्ञापनों में बैंकों का बकाया कर्ज माफ करने का झूठा वादा किया जाता है
  • ये लोग लोन माफी सर्टिफिकेट या ऐसे ही दूसरे फर्जी कागजात जारी करते हैं
  • बैंकों की साख
  • रिजर्व बैंक ने कहा कि ऐसी हरकतों से बैंकों की साख खराब होती है, वहां पैसा जमा करने वालों के हितों को नुकसान पहुंचता है। इनके चक्कर में पड़ने वाले लोगों को सीधे तौर पर पैसों का नुकसान हो सकता है। आरबीआई ने कहा कि ऐसे किसी भी व्यक्ति या संस्था के संपर्क में न आएं और न ही उनकी सेवाएं लें। आरबीआई ने लोगों को सलाह दी है कि इस तरह के किसी भी भ्रामक अभियान की सूचना तुरंत संबंधित कानून प्रवर्तन एजेंसियों को दें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button