मनोरंजन

‘राजा शिवाजी’ का दूसरे संडे भौकाल, धुआंधार कमाए नोट, बनी तीसरी सबसे बड़ी मराठी फिल्म

रितेश देशमुख स्टारर और निर्देशित फिल्म ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है. फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में तो शानदार कमाई की ही थी वहीं रिलीज के दूसरे वीकेंड पर भी इस मूवी को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और इसी के साथ इसने खूब नोट भी छापे हैं. चलिए यहां जानते हैं ‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के दूसरे संडे यानी10वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

राजा शिवाजी’ ने 10वें दिन कितना किया कलेक्शन?
‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. इसकी शुरुआत और ओपनिंग वीकेंड काफी अच्छा रहा था लेकिन वीकडेज में इसके कलेक्शन में उतार-चढ़ाव देखा गया. हालांकि फिल्म को दूसरे वीकेंड का भरपूर फायदा मिला और नई रिलीज फिल्मों से कंप्टीशन के बावजूद ‘राजा शिवाजी’ ने दूसरे शनिवार के बाद दूसरे संडे को भी कमाई में उछाल दिखाया. अब भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म 70 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच गई है और इसी के साथ ये जल्द ही अब तक की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म बन जाएगी.

  • फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इस ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा ने रिलीज के पहले हफ्ते में 52.65 करोड़ का कलेक्शन किया था.
  • इसके बाद 8वें दिन फिल्म ने 3.20 करोड़ कमाए और नौवें दिन का कलेक्शन 5.60 करोड़ रुपये रहा.
  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे संडे को 6.80 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘राजा शिवाजी’ की भारत में 10 दिनों की नेट कमाई अब 68.25 करोड़ रुपये हो गई है.

सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म बनने वाली है
68.25 करोड़ के कलेक्शन के साथ, राजा शिवाजी फिलहाल भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म बन गई है. दूसरी पोजिशन हासिल करने के लिए, इसे बैपन भारी देवा (76.28 करोड़) को पीछे छोड़ना होगा. इसके लिए इसे 8 करोड़ के करीब और कमाने की जरूरत है जिसके बाद ये दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म बनने के लिए 8.99 करोड़ रुपये और कमाने होंगे. उम्मीद है कि दो-तीन दिन में फिल्म ये आंकड़ा पार कर लेगी.

ये है भारत की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग मराठी फिल्मों की लिस्ट (नेट कमाई)

  • सैराट – 90 करोड़
  • बैपन भारी देवा – 76.28 करोड़
  • राजा शिवाजी – 68.25 करोड़ (10 दिन)
  • वेद – 61.2 करोड़
  • नटसम्राट – 42 करोड़
  • पवनखिंड – 37.72 करोड़
  • लाई भारी – 37 करोड़
  • कट्यार कलजात घुसाली – 35 करोड़
  • ठाकरे – 31.6 करोड़
  • टाइमपास – 30 करोड़

फिल्म के बारे में
राजा शिवाजी, वेद के बाद रितेश देशमुख की दूसरी निर्देशित फिल्म है. इसमें संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, महेश मांजरेकर, जेनेलिया देशमुख, फरदीन खान, भाग्यश्री, सचिन खेडेकर, अमोल गुप्ते, बोमन ईरानी और जितेंद्र जोशी भी प्रमुख भूमिकाओं में है. इसकी लागत 75 करोड़ के करीब बताई जा रही है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button