खेलराष्ट्रीय

भारत के दिग्गज क्रिकेटर रोहित को पद्मश्री, राष्ट्रपति ने दिया अवॉर्ड

नई दिल्ली। भारत के दिग्गज क्रिकेटर रोहित शर्मा को मंगलवार को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में भारत का चौथा सबसे बड़ा सिविलियन अवॉर्ड दिया। पूर्व भारतीय कप्तान रोहित उन 65 लोगों में शामिल थे, जिन्हें दूसरे दूसरे चरण के पद्म पुरस्कार में सम्मानित किया गया। हॉकी स्टार सविता पुनिया को भी पद्मश्री मिला।

टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी विजय अमृतराज को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। हिटमैन के साथ 19 साल वाला संयोग हुआ है। दरअसल, रोहित शर्मा को न सिर्फ पद्मश्री सम्मान मिला, बल्कि मंगलवार को ही इंटरनेशनल क्रिकेट में 19 साल पूरे किए। उन्होंने 23 जून, 2007 को इंटरनेशनल डेब्यू किया था। रोहित तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके हैं। उनकी अगवाई में भारत ने टी-20 वल्र्ड कप 2024 और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीती थी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button