अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान सीमा के पास की सटीक स्ट्राइक, 29 आतंकियों के मारे जाने का दावा

 इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने रविवार को पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर खुफिया जानकारी के आधार पर जमीनी अभियान और आतंकवादियों के ठिकानों पर सटीक हमले किए। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार, इस कार्रवाई में 29 आतंकवादी मारे गए हैं।

यह सैन्य कार्रवाई ठीक एक दिन बाद हुई है, जब पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने कराची में सिंध रेंजर्स कंपाउंड पर एक बड़े आतंकवादी हमले को नाकाम किया था। कराची में हुई उस भीषण मुठभेड़ में छह आतंकवादी और चार रेंजर्स जवान मारे गए थे।

खुफिया इनपुट पर आधार पर अभियान

पाकिस्तानी सेना द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए पहले खुफिया इनपुट के आधार पर जमीनी बलों ने कार्रवाई की और फिर सीमावर्ती क्षेत्र में मौजूद चरमपंथियों के ठिकानों पर सटीक हवाई हमले किए गए।

सेना के बयान में कहा गया, “सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर खुफिया जानकारी पर आधारित जमीनी अभियान चलाया, जिसके बाद आतंकवादियों के ठिकानों और उनकी पनाहगाहों पर कैलिब्रेटेड स्ट्राइक की गई,” जिसमें 29 उग्रवादियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।

पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव

ताजा सैन्य कार्रवाई पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पार आतंकवाद को लेकर बढ़ते तनाव के बीच की गई है। इस्लामाबाद ने अफगानिस्तान की तालिबान सरकार पर बार-बार यह आरोप लगाया है कि वह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के आतंकवादियों को अपनी धरती पर सुरक्षित पनाह दे रही है और उन्हें पाकिस्तान के अंदर हमले करने की खुली छूट दे रही है। हालांकि, काबुल लगातार इन आरोपों से इनकार करता रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button