अन्य राज्य

15 अगस्त को लेकर राजधानी बनी अभेद्य किला, संदिग्ध गाड़ियों की तलाशी और बॉर्डर पर पहरा सख्त

नई दिल्ली: भारत 15 अगस्त को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। राजधानी दिल्ली में बना लाल किले पर भी स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। राजधानी में किसी भी खतरे से बचने और एहतियाती तौर पर दिल्ली पुलिस समेत सभी सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। फुल ड्रेस रिहल्सल को लेकर गुरुवार तड़के 4 बजे से दिल्ली पुलिस दिल्ली हरियाणा बोर्डर पर तैनात है।

सड़कों में तैनात रहे पुलिसकर्मी

दिल्ली पुलिस राजधानी में प्रवेश करने वाली गाड़ियों की पूरी निगरानी कर रही है। इसके अलावा पुलिस कुछ संदिग्ध लगाने पर गाड़ियों को तलाशी ले रही है। आपको बता दें कि सुरक्षा बलों ने मंगलवार रात राजधानी में बड़े स्तर पर गश्त अभियान चलाया था। 11 और 12 अगस्त की दरमियानी रात 11 बजे से सुबह 2 बजे तक चले अभियान में सभी 15 पुलिस जिलों और अलग-अलग यूनिट के जवान सड़कों पर तैनात रहे।

गश्त करते नजर आए पुलिस के बड़े अधिकारी

गश्त के दौरान पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार समेत वरिष्ठ अधिकारी फील्ड पर नैनात रहे। स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर जोन-1 देवेश चंद्र श्रीवास्तव के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। इसी कड़ी में मंगलवार रात सीपी साहब की अगुआई में गश्त की गई थी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button