छतरपुर में नई नवेली दुल्हन ने दी जान, पति ने कहा- जीजा के साथ मेरी और अपनी बहन की हत्या की कर रही थी प्लानिंग

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक युवती शादी के बाद भी अपने जीजा से प्यार करती थी। ससुराल पहुंचने के बाद भी जीजा के साथ मिलकर अपने पति और बहन को मारने की प्लानिंग कर रही थी। समय रहते पति ने चैट पढ़ लिया। इस बात की जब पोल खुली तो युवती ने मनीषा पटेल ने जान दे दी है।
पति और बहन को मारने की प्लानिंग
पूरा मामला मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र का है। मनीषा पटेल नाम की युवती की शादी पाय गांव निवासी शिवम पटेल से हुई थी। दोनों की शादी पांच मई 2026 को हुई थी। शादी के बाद मनीषा ससुराल पहुंची। वहां पति के साथ सामान्य तरीके से रह रही थी। किसी को इस बात की भनक तक नहीं थी कि वह उसके मन में खतरनाक प्लानिंग चल रही है।
पति ने पढ़ लिया चैट
एक दिन मनीषा के पति शिवम ने उसका मोबाइल लिया। मोबाइल में जीजा के साथ हो रही बात को चैट पर शिवम ने पढ़ लिया है। पढ़ते ही उसके होश उड़ गए। मनीषा का अपने जीजा के साथ अफेयर चल रहा था। वह अपने जीजा को पति बनाना चाहती थी।
बहन और पति को मारने की प्लानिंग
जीजा से चैट के दौरान मनीषा अपने पति शिवम और बहन को मारने की प्लानिंग कर रही थी। साथ ही वह जीजा के साथ ही रहना चाहती थी। पति शिवम ने यह चैट पढ़कर मनीषा के घरवालों को जानकारी दी। साथ ही अपने घर के लोगों को बताया। साथ ही उन्हें साक्ष्य के रूप में कई कॉल रिकॉर्डिंग और चैटिंग दी।



