तकनीकी

कभी खत्म ही नहीं होगा मोबाइल डेटा! अपने फोन में आज ही कर लें ये काम

Mobile Data Saving Tips: आप घर से बाहर निकलकर कुछ देर ही फोन यूज करते हैं और इतने में ही मैसेज आ जाता है कि आपके डेली मोबाइल डेटा की 50 प्रतिशत लिमिट पूरी हो गई है. यही कारण है कि कई लोग वाईफाई से कनेक्ट न होने पर फोन का यूज कम कर देते हैं. इसके अलावा आप किसी जरूरी काम से बाहर निकले हैं और मोबाइल डेटा खत्म हो जाए तो कई काम मुश्किल हो सकते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो कर आप मोबाइल डेटा को खत्म होने से रोक सकते हैं. 

डेटा वॉर्निंग अलर्ट


Mobile Data Saving Tips:
 आप घर से बाहर निकलकर कुछ देर ही फोन यूज करते हैं और इतने में ही मैसेज आ जाता है कि आपके डेली मोबाइल डेटा की 50 प्रतिशत लिमिट पूरी हो गई है. यही कारण है कि कई लोग वाईफाई से कनेक्ट न होने पर फोन का यूज कम कर देते हैं. इसके अलावा आप किसी जरूरी काम से बाहर निकले हैं और मोबाइल डेटा खत्म हो जाए तो कई काम मुश्किल हो सकते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो कर आप मोबाइल डेटा को खत्म होने से रोक सकते हैं. 

डेटा वॉर्निंग अलर्ट

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

आप अपने फोन में डेटा वॉर्निंग अलर्ट सेट कर सकते हैं. जैसे ही आप अपनी सेट की हुई लिमिट के पास पहुंचेंगे, फोन आपको अलर्ट कर देगा. यह सेटिंग उस सिचुएशन में बड़ी काम आती है, जब आप वाईफाई कनेक्शन को ऑन करना भूल जाते हैं या गलती से मोबाइल डेटा पर रील्स और वीडियो एक्सेस करने लगते हैं. अलर्ट आते ही आपको पता चल जाएगा कि आप मोबाइल डेटा को यूज कर रहे हैं. इसलिए आप लिमिट पूरी होने से पहले ही मोबाइल डेटा का यूज मैनेज कर पाएंगे.

ऐप्स को वाईफाई पर सेट करें

आपके फोन की हर ऐप को हर समय इंटरनेट से कनेक्ट रहना जरूरी नहीं होता. इसलिए आप कुछ ऐप्स को केवल वाईफाई पर सेट कर सकते हैं. इसका मतलब है कि ये ऐप्स तभी रिफ्रेश होंगी, जब आपका वाईफाई से कनेक्ट होगा. मोबाइल डेटा ऑन होने पर इनकी बैकग्राउंड एक्टिविटी भी बंद हो जाएगी और आप इस डेटा को बेहतर तरीके से यूज कर पाएंगे. इसलिए घर से बाहर आपको जिन ऐप्स की जरूरत नहीं पड़ती, उन्हें मोबाइल डेटा की जगह सिर्फ वाईफाई पर सेट कर दें. इससे आप काफी डेटा बचा पाएंगे.

डेटा सेवर मोड भी आएगा काम

आपके फोन में दिया डेटा सेवर मोड भी मोबाइल डेटा बचाने में आपकी हेल्प करता है. इस मोड के ऑन होते ही सारी ऐप्स की बैकग्राउंड एक्टिविटी बंद हो जाती है. इसी तरह यह वेब पेजेज को इमेज लोड करने से भी रोक देता है. जरूरत पड़ने पर इसे सिर्फ एक टैप से ऑन और ऑफ किया जा सकता है.

आदतों में बदलाव कर भी बचाया जा सकता है डेटा

आप अपनी कुछ आदतों में सुधार कर भी मोबाइल डेटा बचा सकते हैं. उदाहरण के तौर पर अगर आप यूट्यूब पर फुल एचडी की वीडियो की क्वालिटी को 480 या 720 पर सेट कर सकते हैं. इसी तरह दूसरी ऐप्स में भी आपको डेटा सेव करने के ऑप्शन मिल जाएंगे. डेटा बचाने के लिए इन सेटिंग्स को इनेबल कर लें.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button