तकनीकी

वेबसाइट पर कुकीज का क्या काम होता है? एक्सेप्ट या रिजेक्ट करने से पहले जान लें…

Website Cookies: जब आप किसी वेबसाइट पर जाते हैं तो स्क्रीन पर एक पॉप-अप आता है. इसमें बताया जाता है कि यह वेबसाइट कुकीज यूज करती है. आप इन्हें एक्सेप्ट करना चाहते हैं या रिजेक्ट? ज्यादातर यूजर्स इस बारे में ज्यादा सोचते नहीं हैं और कुकीज को एक्सेप्ट कर लेते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो यह ध्यान रखना जरूरी है कि कुकीज एक्सेप्ट या रिजेक्ट करने से क्या होता है. आमतौर पर कुकीज को रिजेक्ट करना सेफ ऑप्शन माना जाता है, लेकिन वेबसाइट के कुछ फंक्शन्स के लिए एसेंशियल कुकीज को एक्सेप्ट करना भी जरूरी होता है. आइए Website Cookies से जुड़ी सारी बातें जानते हैं.

क्या होती हैं Website Cookies?

जैसे ही आप कोई वेबसाइट ओपन करते हैं, यह कुछ इंफोर्मेशन आपके ब्राउजर के पास स्टोर करने के लिए भेजती है. इन्हें कुकीज कहा जाता है. इन्हें वेबसाइट को ठीक तरीके से फंक्शन करने के लिए बनाया जाता है. ये किसी वेबसाइट को आपके लिए कस्टमाइज करने में मदद करती है. कुकीज के कारण ही वेबसाइट आपकी च्वॉइस और सेटिंग को याद रख पाती है. 

कितने टाइप की होती हैं Website Cookies?

Website Cookies चार अलग-अलग तरीके की होती है. इनमें से एसेंशियल कुकीज को रिजेक्ट नहीं किया जा सकता. इसके बाद फंक्शनल कुकीज होती है, जो यूजर की लैंग्वेज और रीजन प्रेफरेंस को स्टोर करती है. यूजर साइट से कैसे इंटरेक्ट करता है, इससे जुड़ा डेटा स्टोर करने का काम एनालिटिकल कुकीज का होता है और यूजर को टारगेटेड एड दिखाने के लिए एडवरटाइजिंग कुकीज को यूज किया जाता है.

Website Cookies को रिजेक्ट करना चाहिए एक्सेप्ट?

वेबसाइट कुकीज को एक्सेप्ट या रिजेक्ट करना यूजर की जरूरत पर निर्भर करता है. अगर आप वेबसाइट पर एक्सेप्ट ऑल कुकीज को सेलेक्ट करते हैं तो एसेंशियल कुकीज के साथ-साथ नॉन-एंसेशियल कुकीज भी एक्सेप्ट हो जाएंगी. अगर आप सारी रिजेक्ट कर देते हैं, तब भी वेबसाइट एसेंशियल कुकीज सेटिंग को अप्लाई कर देती है. कुछ वेबसाइट कुकीज सेटिंग मैनेज करने का ऑप्शन भी देती है, जिससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज कर सकते हैं. अगर आप अपना डेटा वेबसाइट के साथ शेयर नहीं करना चाहते हो सारी कुकीज को रिजेक्ट करना बेहतर ऑप्शन हो सकता है. हालांकि, इससे वेबसाइट की फंक्शनलिटी पर असर पड़ सकता है. इससे कुछ फीचर्स लिमिटेड हो जाएंगे और आपको हर बार विजिट के समय वेबसाइट पर अपनी प्रेफरेंस सेट करनी होगी.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button