अन्य राज्य

दिल्ली के कपल पर चाकू से अटैक, पत्नी की दर्दनाक मौत, पार्किंग विवाद का खौफनाक अंजाम

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में पार्किंग को लेकर एक ऐसा विवाद हुआ कि एक कपल पर जानलेवा हमल कर दिया गया और महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इस वारदात में महिला का पति गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। 2-3 आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकियों की तलाश जारी है।

जेजे कॉलोनी में वारदात

पुलिस के मुताबिक द्वारका जिला के बिंदापुर थाना इलाके में शनिवार को दो-तीन लड़कों ने पति-पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। यह वारदात जेजे कॉलोनी सेक्टर 3 इलाके में हुई है। घायल दोनों लोगों को हरि नगर के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में ले जाया गया। वहां पर डॉक्टर ने आरती को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके पति विक्की गंभीर रूप से घायल हैं। बाद में उन्हें सफदरजंग अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

पार्किंग को लेकर था विवाद

डीसीपी द्वारका कुशल पाल सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि विक्की और उनकी पत्नी आरती का पड़ोस में रहने वाले पप्पू और उनके नाबालिग पड़ोसियों के बीच में झगड़ा हुआ था। मोटरसाइकिल पार्क करने को लेकर विवाद चल रहा था। उसी को लेकर शनिवार को दोपहर में यह वारदात हुई है। मौके पर एफएसएल और क्राइम टीम को जांच के लिए बुलाया गया। जरूरी सबूत उठाए गए, इस मामले में मुख्य आरोपी पप्पू को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उसके बाकी साथियों की तलाश की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button