मनोरंजन

‘दृश्यम 3’ के आने से ‘करुप्पु’ की कमाई को झटका, लेकिन 8वें दिन वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के पार

सूर्या और तृषा कृष्णन की हालिया रिलीज फिल्म ‘करुप्पु’ को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. इस फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में जबरदस्त कलेक्शन किया. हालांकि दूसरे हफ्ते में एंट्री करते ही इसे मोहनलाल स्टारर सस्पेंस थ्रिलर फिल्म दृश्यम 3 से मुकाबला करना पड़ा है जिसके चलते इसकी कमाई पर भी असर पड़ा है. जानते हैं ‘करुप्पु’ ने रिलीज के 8वें दिन देश और दुनियाभर में कितनी कमाई की है?

करुप्पु’ ने 8वें दिन कितनी की कमाई?
कथाओं पर आधारित ‘करुप्पु’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया. आरजे बालाजी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. कई फैंस तो इसे हाल के सालों में लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद सूर्या की बड़ी वापसी बता रहे हैं. वहीं धमाकेदार शुरुआत और शानदार ओपनिंग वीकेंड के बाद इसने वीकडेज में भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी और धुआंधार कमाई की. इसी के साथ इसने पहले हफ्ते में ही भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. हालांकि अब ‘दृश्यम 3’ के आने से ‘करुप्पु’ की कमाई को झटका लगा है.

  • फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘करुप्पु’ ने पहले हफ्ते में भारत में 113.85 करोड़ की नेट कमाई की है.
  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के आठवें दिन घरेलू बाजार में 7.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.,
  • इसके साथ ही, फिल्म की भारत में 8 दिनों की नेट कमाई अब 121.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 140.86 करोड़ रुपये हो गया है.

वर्ल्डवाइड ‘करुप्पु’ हुई 200 करोड़ के पास
‘करुप्पु’ की कमाई में 8वे दिन बेशक गिरावट आई लेकिन इसने वर्ल्डवाइड एक बड़ा मील का पत्थर पार कर लिया है. बता दें कि सूर्या की इस फिल्म ने आठवें दिन ओवरसीज में 3.50 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसका कुल विदेशी कलेक्शन 60 करोड़ रुपये हो गया. इसी के साथ भारत और ओवरसीज की कमाई मिलाकर ‘करुप्पु’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 200.86 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

करुप्पु’ ने वर्ल्डवाइड बनाया ये रिकॉर्ड
सूर्या की ‘करुप्पु’ साल 2026 में वर्ल्डवाइड 200 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली सातवीं भारतीय फिल्म बन गई है. बता दे कि भारतीय सिनेमा में इस साल कई भाषाओं में कई बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं. हालांकि, अब तक 5 महीनों में केवल 6 फिल्मों ने ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया है. ‘करुप्पु’ अब  ‘धुरंधर 2’, ‘द राजा साब’ और ‘वाझा 2’ जैसी कई फिल्मों साथ अब इस एलिट क्लब में शामिल हो गई है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button