अंतर्राष्ट्रीय

‘काफी शानदार शाम थी…’, व्हाइट हाउस प्रेस डिनर में गोलीबारी के बाद बोले ट्रंप

 नई दिल्ली। अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के मशहूर हिल्टन होटल में शनिवार (25 अप्रैल, 2026) की रात सालाना व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान गोलीबारी हुई है।

हालांकि, इस गोलीबारी में सुरक्षा एजेंसियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इस गोलीबारी के बाद से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होंने कहा कि यह काफी शानदार शाम रही।

हमलावर पकड़ लिए गए हैं: ट्रंप

शनिवार रात व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स में डिनर के दौरान हमलावर ने ताबड़तोड़ 5 से 8 गोलियां चलाई थीं। हालांकि, इस गोलीबारी में अब तक किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। इस घटना के बाद से लोगों में दहशत फैल गया। गोलीबारी के दौरान मेहमान मेजों के नीचे छिप गए तो वहीं दूसरी तरफ सुरक्षा एजेंसियों ने हिल्टन होटल में मौजूद सभी लोगों से तत्काल झुकने का आग्रह किया।

इस गोलीबारी के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होंने कहा, ‘DC में काफी रोमांचक शाम रही। सुरक्षा एजेंसियों ने तेजी और बहादुरी से काफी शानदार काम किया। हमलावर पकड़ लिए गए हैं औ मैंने सुझाव दिया है कि शो जारी रहने दिया जाए।’

30 दिन के अंदर फिर से किया जाएगा डिनर का आयोजन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि सभी वरिष्ठ नेता सुरक्षित हैं और संकेत दिया कि अब आगे का कदम अधिकारी तय करेंगे। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही व्हाइट हाउस से मीडिया को संबोधित करेंगे और इस कार्यक्रम को 30 दिनों के अंदर फिर से निर्धारित किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button