अंतर्राष्ट्रीय

इजरायल-लेबनान का 45 दिन बढ़ा युद्धविराम, गाजा में हमास का सैन्य प्रमुख मारा गया

रॉयटर, वाशिंगटन। इजरायल और लेबनान युद्धविराम को 45 दिनों के लिए और बढ़ाने पर सहमत हो गए हैं। यह जानकारी दोनों देशों के बीच मध्यस्थता कर रहे अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने दी है।

हालांकि अमेरिका की मध्यस्थता में पूर्व में हुए युद्धविराम के दौरान भी लेबनान में इजरायली हमले होते रहे और हिजबुल्ला के प्रभाव वाले दक्षिणी लेबनान में इजरायली सैनिकों की इस्लामी लड़ाकों से लड़ाई चलती रही।

जबकि गाजा के मोर्चे पर इजरायल ने शुक्रवार को हवाई हमले में हमास की सैन्य शाखा के प्रमुख इज्ज अल-दीन अल-हद्दाद को मार डाला।

मई 2025 में मुहम्मद सिनवार के मारे जाने के बाद से हद्दाद हमास की सैन्य शाखा की कमान संभाले हुए था।

हद्दाद हमास के वरिष्ठतम लोगों में था और वह सात अक्टूबर, 2023 को इजरायल पर हुए हमले में सक्रिय भूमिका में था। पता चला है कि इजरायली हमले में तीन लोग मारे गए और 20 घायल हुए हैं।

हद्दाद को निशाना बनाने के लिए इजरायल ने गाजा सिटी के एक अपार्टमेंट और एक कार को निशाना बनाया। इन्हीं में से एक में हद्दाद था।

कार्रवाई के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हद्दाद इजरायली नागरिकों की हत्या में शामिल था, इसलिए उसका भी खात्मा कर दिया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button