अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका के हमलों से दहला ईरान; तेहरान समेत कई शहरों में भीषण विस्फोट, एक व्यक्ति की मौत

वाशिंगटन। अमेरिका-ईरान के बीच तनाव बढ़ गया है। अमेरिकी सेना ने ईरान पर नए हमले शुरू कर दिए हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि ये हमले हार्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर ईरानी हमलों को रोकने के लिए किए गए हैं।

ईरान पर हमलों का फैसला राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के निर्देश पर लिया गया। इससे कुछ घंटे पहले ही ट्रंप ने घोषणा की थी कि ईरान के साथ अंतरिम सीजफायर समाप्त हो गया है।

मंगलवार को ईरान ने हार्मुज जलडमरूमध्य में तीन कार्गो जहाजों पर हमला किया था। इसके जवाब में अमेरिका ने ईरान के ठिकानों पर हमले किए। ईरान का आरोप है कि उसने बहरीन और कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला किया, जिसके बाद अमेरिका की जवाबी कार्रवाई हुई।

ईरानशहर हवाई अड्डे पर हुए हमले में एक व्यक्ति की मौत

दक्षिणपूर्वी ईरान के ईरानशहर हवाई अड्डे पर हुए अमेरिकी सेना द्वारा किए गए हमले में एक दमकलकर्मी की मौत हो गई।

आठ धमाकों की आवज सुनी गईं

सरकारी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ईरान के बंदर अब्बास में आठ धमाकों की आवाज सुनी गई। ईरान के सरकारी टीवी के अनुसार, अमेरिका के नए हमलों के बाद बंदर अब्बास में आठ धमाकों की आवाज सुनी गई। बताया जा रहा है कि दो मिसाइलें सिरिक बंदरगाह पर गिरीं, जबकि दो अन्य जास्क बंदरगाह पर फटीं।

तेल कीमतों पर असर

इस ताजा झड़प से वैश्विक तेल कीमतों में करीब सात फीसदी की तेजी आई है। हार्मुज जलडमरूमध्य से दुनिया के लगभग 20% तेल का परिवहन होता है। इस जलडमरूमध्य पर नियंत्रण ईरान को बड़ा रणनीतिक लाभ देता है।

सीजफायर और शांति वार्ता पर सवाल

ट्रंप ने अंकारा में नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान कहा कि अगर हम ईरान से कोई डील करते भी हैं तो मुझे यकीन नहीं कि वो टिकेगी। मुझे उन्हें बहुत बेईमान लोग लगा। हालांकि, उन्होंने पूर्ण युद्ध में वापसी की उम्मीद नहीं जताई और कहा कि स्थायी शांति समझौते की बातचीत जारी रह सकती है।

यह झड़प जून में साइन हुए अंतरिम समझौते को हिला रही है। युद्ध फरवरी 2026 में अमेरिका-इजरायल के ईरान पर हवाई हमलों से शुरू हुआ था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button