तकनीकी

iPhone 18 Pro सबसे सस्ता कहां मिलेगा? भारत से अमेरिका तक

Apple के नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max बाजार में आते ही अपनी कीमत को लेकर चर्चा में हैं. कंपनी ने इस बार दोनों Pro मॉडल्स को 256GB स्टोरेज से शुरू किया है, लेकिन अलग-अलग देशों में इनकी कीमत में काफी अंतर देखने को मिल रहा है. यही वजह है कि iPhone 18 Pro खरीदने वालों के लिए यह जानना दिलचस्प है कि भारत के मुकाबले दूसरे देशों में यही फोन कितने सस्ते या महंगे मिलते हैं. खासकर अमेरिका, जापान, UAE, सऊदी अरब और सिंगापुर जैसे बाजारों में कीमतों का अंतर काफी बड़ा है. भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपए है. ऐसे में आइए जानते हैं कि iPhone 18 pro सबसे सस्ता कहां मिलेगा. 

iPhone 18 pro सबसे सस्ता कहां मिलेगा?

मेन मार्केट्स में iPhone 18 Pro की सबसे कम कीमत अमेरिका में है. 256GB मॉडल की कीमत $1,199 यानी करीब 1.23 लाख रुपए है. भारत में इसी मॉडल की कीमत 1,64,900 रुपए है. इस हिसाब से दोनों बाजारों के बीच करीब 40 हजार रुपए से ज्यादा का अंतर दिखाई देता है, हालांकि अमेरिका में राज्य के हिसाब से Sales Tax अलग हो सकता है, इसलिए अंतिम कीमत जगह के अनुसार बदल सकती है. 

भारत से लेकर अमेरिका तक देखें कीमत

1. भारत में iPhone 18 Pro का 256GB मॉडल 1,64,900 रुपए  से शुरू होता है, जबकि iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,79,900 रुपए है. 512GB iPhone 18 Pro की कीमत 1,89,900 रुपए  और Pro Max की 2,04,900 रुपए  है. 1TB मॉडल के लिए Pro की कीमत 2,39,900 रुपए  और Pro Max की 2,54,900 रुपए है. वहीं 2TB iPhone 18 Pro की कीमत 3,14,900 रुपए  और Pro Max की 3,29,900 रुपए है. 

2. अमेरिका में iPhone 18 Pro 256GB मॉडल की कीमत करीब 1.23 लाख रुपए है.  जापान में iPhone 18 Pro की कीमत करीब 1.24 लाख रुपए है. वहीं सऊदी अरब में इसकी कीमत लगभग 1.26 लाख रुपए और UAE में करीब 1.27 लाख रुपए है. इन सभी बाजारों में 256GB मॉडल भारत की कीमत से सस्ता है. 

3. सिंगापुर में iPhone 18 Pro की कीमत करीब 1.31 लाख रुपए है. यहां भी भारतीय कीमत के मुकाबले करीब 33 हजार रुपए का अंतर है. ऐसे में अमेरिका के बाद जापान, सऊदी अरब और UAE जैसे बाजार भी कम कीमत वाले ऑप्शनों में शामिल हैं. 

iPhone 18 Pro Max की कीमत में भी बड़ा अंतर

iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत भारत में 1,79,900 रुपए  है. अमेरिका में इसका 256GB मॉडल करीब 1.34 लाख रुपए में पड़ता है. सऊदी अरब में इसकी कीमत लगभग 1.35 लाख रुपए, UAE में 1.37 लाख रुपए और सिंगापुर में करीब 1.45 लाख रुपए  है. कनाडा में यह लगभग 1.48 लाख रुपए से शुरू होता है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button