अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका के मिशिगन में अंधाधुंध फायरिंग, सिरफिरे ने पांच लोगों को गोलियों से भूना; सर्च ऑपरेशन में खुद भी मृत मिला

वाशिंगटन: अमेरिका के मिशिगन में शुक्रवार को एक संदिग्ध ने 5 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। मिशिगन स्टेट पुलिस के अनुसार उत्तरी मिशिगन में पांच लोगों की गोली मारकर हत्या करने वाला संदिग्ध तलाशी अभियान के बाद मृत पाया गया है।

इस गोलीबारी की घटना में घायल एक पीड़ित अस्पताल में भर्ती है।

पुलिस के पहुंचने से पहले संदिग्ध हुआ फरार

मिशिगन की मिसौकी काउंटी स्थित एक घर में शुक्रवार सुबह करीब 11:40 बजे गोलीबारी की सूचना पर पुलिस पहुंची। वहां अधिकारियों को तीन लोग मृत और एक व्यक्ति घायल मिला।

संदिग्ध की पहचान 39 वर्षीय चाड हिकमैन के रूप में हुई, जो पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हो गया था। तलाशी के दौरान जांचकर्ताओं को दूसरे घर में एक और शव बरामद हुआ।

झील किनारे मिला संदिग्ध का शव

पुलिस के तलाशी एभियान के दौरान व्हिटलॉक झील के पास एक जंगली इलाके से हिकमैन की गाड़ी मिली, जहां हिकमैन और एक अन्य व्यक्ति मृत पाए गए।

लेफ्टिनेंट एशली मिलर ने कहा, यह स्थिति समुदाय के लिए बेहद दिल तोड़ने वाली और जांचकर्ताओं के लिए चुनौतीपूर्ण है।

पुलिस ने परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया जारी होने के कारण पीड़ितों के नाम, उम्र या लिंग की जानकारी साझा नहीं की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button