तकनीकी

Coding सीखने की सही शुरुआत कैसे करें, यह किस उम्र में सीखना सही?

How To Start Learning Coding: आज के दौर में अगर कोई सेक्टर सबसे तेजी से विकास कर रहा है, तो वह है IT सेक्टर. इस सेक्टर से लाखों युवाओं को रोजगार मिल रहा है. लेकिन इस सेक्टर में नौकरी पाने के लिए सबसे जरुरी चीज है, कोडिंग सीखना. बिना कोडिंग सीखे आप इस सेक्टर में नौकरी नहीं पा सकते. जो भी इस सेक्टर में नौकरी का सपना देख रहे है. अक्सर उनके मन में सवाल होता है कि कोडिंग सीखने की शुरुआत कैसे करे और किस उम्र से कोडिंग सीखना सही होगा. तो आज हम आपको इन सारे सवालों को दूर कर देंगे. 

कोडिंग सीखने की सही उम्र

कोडिंग सीखने की कोई एक निश्चित या तय उम्र नहीं होती है. इसे किसी भी उम्र में सीखा जा सकता है. जैसे कि 8 से 14 वर्ष के उम्र में बच्चे कोडिंग के बेसिक लॉजिक सीख सकते हैं. इसके लिए Scratch या Blockly जैसे विजुअल टूल्स का इस्तेमाल कर सकते है. जहां गेम खेलते-खेलते कोडिंग सीखी जाती है. यह बच्चों की दिमागी क्षमता को बढ़ाता है. इसके अलावा 15 वर्ष या उससे अधिक की उम्र पर  कोडिंग की दुनिया में कदम रखना सबसे बेस्ट माना जाता है. क्योंकि इस दौरान छात्र सीधे वास्तविक प्रोग्रामिंग भाषाओं को सीखकर अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं. 

कोडिंग सीखने की शुरुआत कैसे करें?

यदि आप इसे सीखने की शुरुआत कर रहे हैं, तो एक सही रोडमैप का होना बेहद जरूरी है ताकि आप बीच में भ्रमित न हों. सबसे पहले यह तय करें कि आप कोडिंग क्यों सीखना चाहते हैं। क्या आप मोबाइल ऐप बनाना चाहते हैं, वेबसाइट डिजाइन करना चाहते हैं, या डेटा साइंस और AI में करियर बनाना चाहते हैं. क्योंकि इन के लिए आपको अलग-अलग भाषाएं सीखनी होती है.

इसकी शुरुआत के लिए पाइथन को सबसे बेहतरीन माना जाता है क्योंकि इसका सिंटैक्स लिखने का तरीका अंग्रेजी जैसा ही सरल होता है. लेकिन अगर आप वेब डेवलपमेंट बनना चाहते है, तो आप HTML, CSS और जावास्क्रिप्ट से शुरुआत कर सकते हैं. किसी भी भाषा को रटने के बजाय उसके बेसिक कॉन्सेप्ट्स जैसे वेरिएबल्स, लूप्स, फंक्शन्स और डेटा टाइप्स को समझें. साथ ही केवल वीडियो देखने या थ्योरी पढ़ने से कोडिंग नहीं आती. जैसे ही आप थोड़ा-बहुत सीख लें, छोटे-छोटे प्रोजेक्ट्स बनाना शुरू करें. 

इंटरनेट पर कोडिंग सीखने के लिए कई सारे बेहतरीन और मुफ्त प्लेटफॉर्म मौजूद हैं. आप YouTube, freeCodeCamp, और Coursera जैसे प्लेटफॉर्म्स की मदद ले सकते हैं. इनसे आप जब भी चाहें तब पढ़ाई शुरू कर सकते है. 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button