व्यापार

100 प्रतिशत अमेरिकी टैरिफ से गिरेगा भारत का निर्यात, रूस से तेल खरीद का उठाना पड़ेगा खामियाजा

पीटीआई, नई दिल्ली। अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट में भारत सहित पांच देशों के उत्पादों पर 100 प्रतिशत टैरिफ (आयात शुल्क) लगने से जुड़ा विधेयक पारित होने पर जीटीआरआई ने भारतीय निर्यात को झटका लगने की आशंका जताई है। विदित हो कि अमेरिका भारतीय माल का सबसे बड़ा बाजार है।

सीनेट ने रूस से कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का प्रस्ताव भारी बहुमत से पारित किया है। यह प्रस्ताव सितंबर में प्रतिनिधि सभा में जाएगा। अगर वहां भी पारित हो गया तो यह राष्ट्रपति के पास हस्ताक्षर के लिए जाएगा।

राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद यह कानून बनकर लागू हो जाएगा। यह विधेयक यूक्रेन पर हमला करने के लिए रूस को दंडित करने के उद्देश्य से लाया गया है।

चूंकि यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से भारत रूस से बड़ी मात्रा में तेल की खरीद कर रहा है इसलिए भारतीय उत्पादों पर अमेरिका 100 प्रतिशत तक का टैरिफ लगा सकता है। इससे वे अमेरिका में बहुत महंगे हो जाएंगे और अमेरिका में उनकी बिक्री मुश्किल हो जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button