खेल

अंग्रेजों से भिड़ेगा भारत, आज इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी-20 मैच

एजेंसियां— डरहम, आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी-20 सीरीज में शर्मनाक हार के बाद अब भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। बुधवार को सीरीज का पहला मैच इंग्लैंड के चेस्टर-ली-स्ट्रीट में खेला जाएगा। आयरिश टीम द्वारा दिए गए घावों पर इंग्लैंड के खिलाफ भारत जीत का मरहम लगाना चाहेगा। कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए भी शुरुआत अच्छी नहीं रही और वे भी अंग्रेजों को हराकर खुद को साबित करना चाहेंगे। अय्यर आयरलैंड के दौरे पर बल्ले से भी फ्लॉप रहे और उसकी भरपाई वह अंग्रेजों के खिलाफ करना चाहेंगे। बता दें कि बुधवार ये भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। आयरलैंड के खिलाफ मैच में भारत ने वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं दिया था।

हालांकि सुनील गावस्कर जैसे महान बल्लेबाज का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पहले ही मैच में 15 साल के इस किशोर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलनी चाहिए। गौरतलब है कि इंग्लैंड का भी हालिया प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में उन्हें अपने घर पर हार का सामना करना पड़ा। भले ही ये रेड बॉल सीरीज थी, लेकिन टीम इंग्लैंड अपने घर पर सीरीज खेल रही थी। ऐसे में टीम इंडिया के पास भी मौका है कि वे जीत हासिल करें और आयरलैंड के खिलाफ मिली हार को कुछ हद तक भुलाने की कोशिश करें।

भारत— श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि विश्नोई, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव।

इंग्लैंड— हैरी ब्रूक (कप्तान), विल जैक्स, जैकब बेथेल, जेम्स कोल्स, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), जोस बटलर, जॉर्डन कॉक्स, टॉम बैंटन, सैम करन, लियान डॉसन, रेहान अहमद, ल्यूक वुड, आदिल रशीद, सन्नी बेकर, जोश टंग, साकिब महमूद, जोफ्रा आर्चर।

घरेलू धरती पर मेजबान टीम का पलड़ा भारी

भारत और इंग्लैंड के बीच अभी तक 30 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं और इसमें से 18 भारतीय टीम ने जीते हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच इंग्लैंड में नौ टी-20 इंटरनेशनल मैच हुए हैं, जिनमें से भारत ने चार और इंग्लैंड ने पांच मैच जीते हैं यानी अपनी घरेलू धरती पर मेजबान टीम का पलड़ा भारी है। भारत के खिलाफ 2026 वल्र्ड कप सेमीफाइनल में मिली हार के बाद से इंग्लैंड ने कोई टी-20 मुकाबला नहीं खेला है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button