स्वास्थ्य

कम उम्र में बाल हो रहे हैं सफेद? डॉक्टर ने बताए विटामिन की कमी के बड़े संकेत

ऋषिकेश: आजकल कम उम्र में बालों का सफेद होना एक आम समस्या बनती जा रही है. पहले जहां सफेद बालों को बढ़ती उम्र की निशानी माना जाता था, वहीं अब 20 से 30 साल के युवाओं में भी यह परेशानी तेजी से देखने को मिल रही है. कई लोग इसे सिर्फ तनाव या खराब लाइफस्टाइल का असर मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन हर बार इसकी वजह यही नहीं होती. कई मामलों में शरीर में जरूरी विटामिन और मिनरल्स की कमी भी बालों के समय से पहले सफेद होने की वजह बन सकती है. ऐसे में सिर्फ हेयर डाई से सफेद बाल छिपाने के बजाय यह समझना ज्यादा जरूरी है कि आखिर शरीर किस चीज का संकेत दे रहा है.

लोकल 18 के साथ बातचीत के दौरान डॉ राजकुमार (आयुष) ने बताया कि हमारे बालों का प्राकृतिक रंग मेलेनिन नाम के पिगमेंट की वजह से होता है. जब शरीर में मेलेनिन बनने की प्रक्रिया प्रभावित होने लगती है, तो बाल धीरे-धीरे अपना प्राकृतिक रंग खोने लगते हैं. यह बदलाव कई कारणों से हो सकता है, लेकिन सबसे बड़ा कारण शरीर को सही पोषण न मिलना भी हो सकता है. अगर लंबे समय तक जरूरी पोषक तत्वों की कमी बनी रहे, तो इसका असर सबसे पहले बालों और त्वचा पर दिखाई देने लगता है.

बाल क्यों होते हैं सफेद

विटामिन B12 की कमी समय से पहले बाल सफेद होने का एक बड़ा कारण हो सकती है. यह विटामिन नसों और रक्त कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद करता है. इसकी कमी होने पर बालों की जड़ों तक पर्याप्त पोषण नहीं पहुंच पाता. इसी तरह विटामिन D की कमी भी बालों की ग्रोथ और उनकी सेहत पर असर डालती है.

बाल क्यों होते हैं कमजोर

अगर आप धूप में कम निकलते हैं या खानपान संतुलित नहीं है, तो यह कमी होने की संभावना बढ़ जाती है.आयरन की कमी भी बालों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है. आयरन शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है. जब इसकी कमी होती है, तो बालों की जड़ों तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती. इससे बाल कमजोर होने लगते हैं और समय से पहले सफेद भी हो सकते हैं.

डाइट का रखें ध्यान

महिलाओं में आयरन की कमी काफी आम होती है, इसलिए उन्हें अपनी डाइट का खास ध्यान रखना चाहिए. इसके अलावा जिंक, कॉपर और फोलिक एसिड जैसे पोषक तत्व भी बालों के प्राकृतिक रंग और मजबूती बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं. कई लोगों में यह समस्या आनुवंशिक भी होती है. अगर परिवार में माता-पिता या दादा-दादी के बाल कम उम्र में सफेद हुए हैं, तो अगली पीढ़ी में भी इसकी संभावना बढ़ जाती है. इसके अलावा लगातार तनाव, धूम्रपान, नींद की कमी, फास्ट फूड का ज्यादा सेवन और थायरॉयड जैसी बीमारियां भी समय से पहले बाल सफेद होने का कारण बन सकती हैं.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button