खेल

वैभव के तूफान से तबाही, गेल का महारिकॉर्ड चकनाचूर

 नई दिल्ली

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से ऐसा धमाका किया है, जिसने रिकॉर्ड बुक तक हिला दी है। वैभव अब आईपीएल इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में नंबर वन पर पहुंच गए हैं। वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन अब तक 65 छक्के ठोक दिए हैं और उन्होंने महान बल्लेबाज क्रिस गेल के ऑल टाइम रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। गेल ने साल 2012 में रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के लिए खेलते हुए 59 छक्के लगाए थे, जो आज भी आईपीएल इतिहास में एक सीजन का सबसे बड़ा सिक्स रिकॉर्ड है। गेल ने 59 छक्के 15 मैचों की 14 पारियों में लगाए थे, वहीं वैभव ने 15 मैचों की 15 पारियों में यह इतिहास रचा।

वैभव और गेल के बाद इस लिस्ट में उनके पीछे आंद्रे रसेल हैं, जिन्होंने 2019 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 52 छक्के लगाए थे। वहीं क्रिस गेल ने 2013 सीजन में 51 छक्के जड़े थे, जबकि जोस बटलर ने 2022 में राजस्थान रॉयल्स के लिए 45 सिक्स लगाए थे। वहीं मैच के दौरान वैभव सूर्यवंशी के पास आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक जडऩे का मौका था, लेकिन वो चूक गए। वैभव को प्रफुल्ल हिंगे ने स्मरण रविचंद्रन के हाथों कैच आउट कराया। वैभव यदि इस मैच में अपनी 29वीं गेंद पर शतक पूरा करते तो वो क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ देते। हालांकि ऐसा संभव नहीं हो पाया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button