अंतर्राष्ट्रीय

सीजफायर के बाद पहली बार ईरान ने इजरायल पर मिसाइलों से किया हमला

नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच 8 अप्रैल को हुए सीजफायर के बाद एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। ईरान ने इजरायल पर एक के बाद एक कई मिसाइलें दागीं है। ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलों के बाद इजरायल के कई शहरों में सायरल गूंज रहगे हैं और इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF)पूरी तरह एक्टिव हो गई है।

इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने बताया कि ईरान द्वारा रविवार देर रात किया गया अटैक 8 अप्रैल को हुए सीजफायर के बाद पहला मिसाइल हमला है।

इजरायली सेना ने एक बयान में कहा, “ईरान से इजरायल की ओर मिसाइलें दागे जाने का पता चलने के बाद देश के कई इलाकों में सायरन बजाए गए। IDF ने ईरान से इजरायल की ओर दागी गई मिसाइलों की पहचान की। खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम काम कर रहे हैं।”

यूरो न्यूज के अनुसार, इस हमले में अब तक किसी के हताहत होने या किसी नुकसान की खबर नहीं है। IDF ने कहा कि उन्होंने देश की ओर आ रही दो मिसाइलों को रोका और बाद में और मिसाइलें दागे जाने की चेतावनी दी।

CNN के अनुसार, इजरायल के एक सूत्र ने बताया कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू इसके जवाब में सुरक्षा बैठक कर रहे थे। इजरायली वायु सेना ने पुष्टि की कि ईरान से इजरायल की ओर मिसाइलें दागी गई थीं। डिफेंस सिस्टम खतरे को रोकने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं और होम फ्रंट कमांड ने जनता के लिए सुरक्षा निर्देश जारी किए हैं।

IAF ने जारी किया निर्देश

IAF ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा, “IDF ने पता लगाया है कि कुछ समय पहले ईरान से इजरायल की ओर मिसाइलें दागी गई थीं। डिफेंस सिस्टम खतरे को रोकने के लिए काम कर रहे हैं। पिछले कुछ मिनटों में, होम फ्रंट कमांड ने संबंधित इलाकों में सीधे मोबाइल फोन पर शुरुआती निर्देश भेजे हैं। जनता से जिम्मेदारी से काम लेने और निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया जाता है- ये निर्देश जान बचाते हैं।

अलर्ट मिलने पर, सुरक्षित जगहों पर जाएं और अगली घोषणा तक वहीं रहें। सुरक्षित जगह से बाहर निकलने की अनुमति केवल स्पष्ट निर्देश मिलने के बाद ही दी जाएगी, होम फ्रंट कमांड के निर्देशों के अनुसार काम करते रहें।”

गौरतलब है कि रविवार को हिज्बुल्लाह ने इजरायल पर गोलीबारी की, जिसके बाद इजरायल ने बेरुत के दाहियेह जिले में आतंकवादी मुख्यालय पर हमला किया था। जिसके जवाब ने ईरान ने यह हमला किया है।

ईरान ने दी थी हमले की चेतावनी

ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के प्रवक्ता इब्राहिम रेजाई ने कहा था कि ईरान, दाहियेह पर हुए हमले का निर्णायक जवाब देगा। X पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, “हम दाहियेह पर जायोनी शासन के हमले का निर्णायक और दर्दनाक जवाब देंगे। इन पागल कुत्तों को सबक सिखाने और उनकी औकात दिखाने की जरूरत है। आज रात कब्जे वाले इलाकों के ऊपर आसमान की ओर देखिए।”

CNN के अनुसार, आपातकालीन सेवा कर्मियों ने बताया कि मध्य इजरायल में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि वे इस गोलीबारी की घटना की जांच संदिग्ध आतंकवादी हमले के तौर पर कर रहे हैं। 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button