खेल

सबसे सस्ती टिकट छह हजार की, क्वॉलिफायर-1 के टिकट के दाम में बढ़ोतरी से प्रशंसक मायूस

 धर्मशाला, धर्मशाला में होने वाले आईपीएल क्वॉलिफायर-1 में टिकटों के दामों में तीन गुणा से भी अधिक बढ़ौतरी करके क्रिकेट प्रेमियों को बड़ा झटका दिया है। पिछले वर्ष ही मई में हुए आईपीएल मैचों में 1200, 1500, 1800 व दो हज़ार की बजाय इस वर्ष सबसे सस्ती टिकट 2500 रुपए से बेची गई। वहीं, आरसीबी व गुजरात टाइटंस में होने वाले क्वॉलिफायर-1 के लिए दामों में बढ़ोतरी कर सबसे कम मूल्य की टिकट छह हज़ार में कर दी गई है। अब स्टेडियम में ऑनलाइन छह हज़ार से 50 हज़ार रुपए तक की टिकट बेची जा रही है। कॉपरेट बॉक्स में एक टिकट के 50 हज़ार रुपए दाम रखे गए हैं, जिसमें मात्र एक बॉक्स ही खाली दिखाया जा रहा है। वहीं, क्लब लॉज मैन पैवेलियन जो कि पिछले मैचों में 22500 में था, उसे 30 हज़ार व पैवेलियन टैरेस 12500 की बजाय 25 हज़ार में बेचा जा रहा है।

आम लोगों की पहुंच से मैच की टिकट आयोजकों की ओर से पूरी तरह से बाहर कर दी गई है। इतना ही नहीं मैच में ऑफलाइन टिकट कांउटर भी एचपीसीए की ओर से नहीं लगाए जा रहे हैं। जबकि हार्ड कॉफी वाले पास अपने चेहतों को वितरित किए जा रहे हैं। पैसे खर्च करने वाले दर्शकों के लिए ई-टिकट की व्यवस्था की गई है, जबकि चेहतों के प्रवेश के लिए ऑफलाइन जुगाड़ लगाकर पिछले तीन मैचों में सैकड़ों लोगों को प्रवेश करवाए गए हैं। उधर, एचपीसीए के महासचिव मनुज शर्मा ने बताया कि आईपीएल में टिकट बिक्री का अधिकार पूरी तरह फ्रेंचाइजी के पास होता है। इसमें एचपीसीए की कोई भूमिका नहीं होती।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button